September 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया29जून22*कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा*

औरैया29जून22*कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा*

औरैया29जून22*कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा*

*खाद्य विभाग के लाइसेंस लिए जाने की अनिवार्यता के संबंध में दिया विज्ञापन*

*औरैया।* कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन ने बुधवार को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी व जिला उद्यान अधिकारी को सौंपा है, जिसमें उन्होंने खाद्य विभाग द्वारा लाइसेंस लिए जाने की अनिवार्यता को औचित्यपूर्ण नहीं बताया है।
कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को संबोधित ज्ञापन उपरोक्त अधिकारियों जिला अधिकारी पीसी श्रीवास्तव वा जिला खाद्य अधिकारी को सौंपा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके कोल्ड स्टोरेज में केवल आलू भंडारण होता है। जिसमें भंडारित आलू किसानों का होता है। जिसे बेचने व घर ले जाने के सभी अधिकार किसानों के हैं। हम लोगों को प्रति कुंटल भंडारण की जो दरें तय होती हैं उसका किराया किसानों द्वारा भुगतान किया जाता है। आलू की खरीद व बिक्री से किसी कोल्ड स्टोरेज का कोई वास्ता नहीं है। ऐसी दशा में कोल्ड स्टोरेज को खाद्य विभाग से लाइसेंस लेने की अनिवार्यता औचित्यपूर्ण नहीं लगती है। आगे उन्होंने कहा है कि ऐसी स्थिति में उपरोक्त पर पुनर्विचार कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर कोल्ड स्टोरेज को इस लाइसेंस से अवमुक्त किया जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष रामनरेश सिंह , रविंद्र सिंह , राकेश दुबे, मंजुल शुक्ला , पांडे जनमेजय, अनिल यादव, अग्निहोत्री आदि सभी कोल्ड मालिक मौजूद रहे।

Taza Khabar