September 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 13 सितंबर 26*जिला अस्पताल के सामने टक्कर लगने पर वाहन चालक को कई लोगों ने पीटा ,,

मुजफ्फरनगर 13 सितंबर 26*जिला अस्पताल के सामने टक्कर लगने पर वाहन चालक को कई लोगों ने पीटा ,,

मुजफ्फरनगर 13 सितंबर 26*जिला अस्पताल के सामने टक्कर लगने पर वाहन चालक को कई लोगों ने पीटा ,,गंभीर अस्पताल भेजा*

*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*

मुजफ्फरनगर 13 सितंबर 26 शहर कोतवाली क्षेत्र में जिला अस्पताल के सामने रुड़की रोड पर शनिवार शाम को दो पक्षों के बीच अचानक विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान कुछ युवकों ने मिलकर एक व्यक्ति को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है।आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ युवकों ने मिलकर एक व्यक्ति को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद उन युवकों ने उस व्यक्ति के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हमलावर युवक उस व्यक्ति को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं। इस दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीरों के बीच अफरा-तफरी मच गई और लोग घबरा गए। हमलावरों द्वारा की गई इस मारपीट में वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के बाद जब व्यक्ति की हालत बिगड़ने लगी, तो उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी और सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि शनिवार शाम को करीब छह बजे जिला अस्पताल के सामने रुड़की रोड पर दो पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने की सूचना मिली थी। सूचना प्राप्त होते ही शहर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उस समय मौके पर स्थिति को पूरी तरह संभाल लिया गया था। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की भी गहनता से जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान करने के साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि विवाद की असली शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी।

Taza Khabar