औरैया 26 जून *भीषण गर्मी में नहर में नहाकर लुफ्त उठाते लड़के*
*कंचौसी,औरैया।* जून माह की भीषण गर्मी में पशु पक्षियों के साथ साथ युवा लड़के भी बम्बों और नहरों का सहारा लेकर गर्मी से बचने के लिए स्नान के साथ ठंडे पानी का आनंद ले रहे है। यह नजारा कस्बा कंचौसी के निचली गंगा नहर का है जहां दर्जनों लड़के प्रतिदिन दोपहर में नहर के पानी में नहाकर आनंद लेते है।नहर में पानी छोड़े जाने का कस्बे के लोगो ने सिंचाई विभाग का आभार जताया क्योंकि नहर सूखी पड़ी रहने पर पशु पक्षी ब पालतू मवेशी बहुत व्याकुल थे। वैसे तो सब ठीक ही है लेकिन लोग अब आसमान से होने वाली वर्षा का इंतजार कर रहे है ताकि सभी लोग प्राकृतिक मौसम का आनंद ले सकें और किसानों को भी राहत मिल सके।
More Stories
पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर26 *पूर्णिया में DM ने लगाया जनता दरबार, 62 फरियादियों की सुनी समस्याएं
पूर्णिया बिहार 5अक्टूबर26 /*SSP का एक्शन: भवानीपुर हर्ष फायरिंग में 24 घंटे में 4 अपराधी गिरफ्तार,
पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर26 *इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान, 7 और 8 अक्टूबर को पूरे बिहार में होगा मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन – वैश खां*