आगरा25जून*एक्टिव रितिका के इंस्टाग्राम पर थे 44 हजार फालोअर रियल लाइफ मे थी शांत सुहाग
आगरा। फैशन और फूड ब्लॉगर रितिका सिंह के इंस्टाग्राम पर थे 44 हजार से अधिक फालोअर। सोशल मीडिया एक्टिव रहने वाली रितिका रियल लाइफ में थीं काफी शांत।
ताजनगरी फेज दो में ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट में रहने वाली 30 साल की रितिका सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। उन्होंने द सेसिएटिंग सोल तृप्त करने वाली आत्मा नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी थी। इसमें वह फैशन, फूड और ट्रैवलिंग की जानकारी वीडियो बनाकर अपलोड करती थीं। उनकी लोकप्रियता का यह आलम था कि इंस्टाग्राम पर उनके 44.6 हजार फालोअर थे। इतना ही नहीं उन्होंने 375 वीडियो अपलोड किए थे। इतना ही नहीं फेसबुक पर भी वह अधिक एक्टिव थींं।
फेसबुक फ्रेंड के साथ रहती थीं
रितिका सोशल मीडिया पर जितनी एक्टिव थीं, रियल लाइफ में वह उतनी हीं खामोश थींं। वह काफी शांत—शांत रहती थीं। वह अपने पति आकाश गौतम को छोड़कर फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ रहती थीं। विपुल पहले से शादीशुदा हैं।
पति और दो महिलाओं ने पकड़ा था
बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आसपास के लोगों ने मौके से पति और सहयोगी दो महिलाओं को पकड़ा था। हत्या का आरोप पति और चार अन्य लोगों पर है। पुलिस ने तीनों आरोपियेां और फेसबुक फ्रेंड को पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में विपुल ने बताया कि वह साल 2019 से लिव इन में रह रहे थेे। अभी ढाई महीने पहले ही ओमश्री अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 404 में किराये पर रहने आए थे।

More Stories
हल्द्वानी31जुलाई26*नाराज होकर रात 12 बजे घर से निकली 12 वर्षीय नाबालिग दोहरे दुष्कर्म का शिकार हुई।
हल्द्वानी31जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने मनाया 10वां स्थापना दिवस
नई दिल्ली31जुलाई26*🕎उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी