औरैया25जून*इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा ऑपरेशन के दौरान रह गया था गॉज पीस
आगरा में इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। महिला की मृत्यु के बाद परिवार वालों ने हॉस्पिटल में हंगामा काट दिया। रसोली के ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से महिला के पेट में गॉज पीस रह गया था।
आगरा। एत्माद्दौला क्षेत्र में स्थित एक हॉस्पिटल में शुक्रवार को इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। महिला की मृत्यु के बाद परिवार वालों ने हॉस्पिटल में हंगामा काट दिया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी में डॉक्टर ने बताया कि पूर्व में दो बार हुए रसोली के ऑपरेशन के दौरान पहले हॉस्पिटल की लापरवाही से गॉज पीस रह गया था।
थाना डौकी नगला आम बौद्ध निवासी किरन देवी पत्नी भोलाराम उम्र करीब 40 वर्ष की तबीयत खराब होने पर कालिंदी विहार स्थित हॉस्पिटल में बुधवार की शाम भर्ती कराया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि हॉस्पिटल में डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन करने की बात कही। हालत सीरियस है। जिसके बाद डॉक्टर सौरभ ने डॉक्टर सुभाष सोनी के माध्यम से महिला का ऑपरेशन करा दिया। ऑपरेशन में लापरवाही बरती गई जिसके बाद महिला की मौत हो गई।
हॉस्पिटल में हंगामा होने की सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामला शांत कराया। पूछताछ में हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर सौरभ ने बताया कि महिला की हालत ज्यादा गंभीर थी। पस पढ़ चुका था। दो बार पूर्व में भी महिला का रसोली का ऑपरेशन हुआ था जिसमें ऑपरेशन के दौरान महिला के शरीर में गॉज पीस रह गया था। उसी कारण से उसका चलते उसका दर्द बंद नहीं हुआ।
परिजनों का आरोप है कि पूर्व में हुए ऑपरेशन के बाद महिला की हालत में सुधार न होने पर उसकी तबीयत खराब होती चली गई

More Stories
देहरादून20अगस्त26*2027 के चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज,
हरिद्वार20अगस्त2026*हरिद्वार तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आंदोलनकारियों का सम्मान
उत्तर प्रदेश20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*