आगरा25जून*हाथ बांधकर चौथी मंजिल से महिला को फेंका, हुई मौत
आगरा में ॐ श्री अपार्टमेंट में एक महिला की चौथी मंजिल से फेंक हत्या कर दी गई। महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे। इस घटना के बाद सनसनी फ़ैल गई। आनन फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
दरसल घटना थाना ताजगंज इलाके के ओम श्री अपार्टमेंट की है। फ्लैट नंबर 406 में रितिका एक युवक के साथ लिव इन में रहती थी। जानकारी के मुताबिक आज कुछ युवक और महिला उनके फ्लैट में पहुंचे। उसके बाद महिला रितिका को ऊपर से फेंक दिया। महिला की मौत हो गई। महिला के हाथ बंधे थे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से लिव इन में रह रहे युवक और फ्लैट पर आई दो महिला और एक पुरुष यानी 4 को हिरासत में लिया है। डिप्टी एसपी अर्चना सिंह ने बताया कि पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ करेगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी

More Stories
देहरादून20अगस्त26*2027 के चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज,
हरिद्वार20अगस्त2026*हरिद्वार तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आंदोलनकारियों का सम्मान
उत्तर प्रदेश20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*