औरैया 09 जून *पुष्टाहार बांटने गयीं समूह सखियों के साथ मारपीट-पुलिस को दी तहरीर*
*फफूंँद,औरैया।* क्षेत्र के एक गांव के आंगनवाड़ी केंद्र में पुष्टाहार बांटने के बाद घर लौट रहीं समूह की तीन महिलाओं के साथ तीन दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की घायल महिलाओं ने थाने में नामजद तहरीर दी है।
फफूंँद थाना क्षेत्र के गांव
सिंगलामऊ निवासी मां वैष्णो स्वयं सहायता समूह की महिला कुसुमा,सुनीता व सुधा बुधवार दोपहर गांव द्वारिकापुर में आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चो व धात्री महिलाओं को पुष्टाहार बांटने गयीं थी।जहां से वह शाम को वापस लौट रही थीं काजीपुर मोड़ पर पहुंचते ही गांव द्वारिकपुर निवासी दबंग दिलीप कुमार व उसके दो अज्ञात साथियों ने महिलाओं को रोक लिया और गाली- गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट की उनके काफी चोटें आयीं वचाव के लिए चिल्लाने पर ग्रामीणों को आता देख दबंग भाग निकले। गुरुवार को पीड़ित महिलाएं थाने पहुंची और पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।थाना अध्यक्ष प्रदीप अवस्थी ने बताया कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।