March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया06जून*मनुष्य के लिए पर्यावरण बहुत महत्वपूर्ण-अमरेश पाण्डेय*

औरैया06जून*मनुष्य के लिए पर्यावरण बहुत महत्वपूर्ण-अमरेश पाण्डेय*

औरैया06जून*मनुष्य के लिए पर्यावरण बहुत महत्वपूर्ण-अमरेश पाण्डेय*

*औरैया।* मनुष्य के लिए पर्यावरण बहुत महत्वपूर्ण है, अतः इसके संरक्षण के लिए हमें अनेक बातों का ध्यान रखकर पालन करना चाहिए। पर्यावरण दूषित ना हो जिसके लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण को स्वच्छ व साफ-सुथरा रखना चाहिए। पेड-पौधों को काटने से रोकना चाहिए। ऐसे नियम बनाने चाहिए जिनसे जहरीले और दूषित करने वाले पदार्थ नियंत्रित किए जा सकें।
उक्त विचार जनपद के ग्राम कोठीपुर के प्रधान अमरेश पाण्डेय जी एडवोकेट ने उस समय व्यक्त किये जब पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री द्वारा लखनऊ में उनके सम्मान किये जाने के बाद वापिस लौटे अधिवक्ता का नगरवासियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर शैक्षिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम शुक्ल ने कहा कि श्री पाण्डेय जनपद के गौरव है। पूरे जनपद में उनकी ग्राम पंचायत को पर्यावरण संरक्षण में प्रथम चुना गया, और यह अन्य ग्राम पंचायतों के लिए अनुकरणीय है। सरकार के प्रयासों से अब आम जनमानस में पर्यावरण के संरक्षण के प्रति रूझान बढ़ा है। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से डा नरेन्द्र त्रिपाठी, सदस्य रेलवे बोर्ड, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता, जिला महामंत्री भुवन प्रकाश गुप्ता, नगर पालिका परिषद, औरैया के नामित सदस्य सोनू सोनी, मनोज गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री बृजेश बन्धु, विद्युत विभाग ठेकेदार पंकज मिश्रा, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Taza Khabar