राजगढ़06जून*अवैध शराब सप्लाई करने वाले 14 आरोपी पकड़ाए।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
अवैध शराब सप्लाई, विक्रय एवं विनिर्माण के विरुद्ध धरपकड़ एवं इस गोरखधंधे की रोकथाम के लिए सिरे से अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा है जिले में लगतार अभियान चलाया जा रहा है
जिले में दिनाँक 04-05/06/22 को अलग-अलग थाना क्षेत्र में अपने विश्वसनीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना पर कार्रवाई कर अलग-अलग थाना क्षेत्र में 520 लीटर देशी, अंग्रेजी व हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली अवैध मदिरा सहित जप्त कर 14 प्रकरण में 14 आरोपियों को हिरासत में ले कर अपराध पंजीबद्ध किये गए।
इसी तारतम्य में कार्रवाई की गई जो इस प्रकार है:- थाना बोड़ा से रामबाबू मीणा निवासी भगोर, राजगढ़ कोतवाली से बंकट चौहान ,निवासी बांसखेड़ी, थाना पचोर से बाबूलाल रुहेला निवासी निपानिया रूहेला, थाना कालीपीठ से 2 प्रकरण में राजेश तंवर निवासी लहरचा, एवं कमलसिंह तंवर निवासी भवानीपुरा, थाना सुठालिया से गंगाराम कुशवाह निवासी मऊ, थाना मलावर से मुकेश दांगी निवासी लसुडली महाराजा, थाना देहात ब्यावरा से 3 प्रकरण में कुमेरसिंह सोंधिया निवासी चाठा, रघुवीर सिंह भिलाला निवासी बंजार एवं रामसिंह देशवाली निवासी खाकरा सबला, थाना राजगढ़ से 2 प्रकरण में गुलाबसिंह तवर एवं जगदीश तंवर निवासी दिलावरी, थाना मलावर से दिनेश निवासी देवखेड़ी ।
उपरोक्त सभी आरोपियों को मौके पर हिरासत मे लेकर, जब्ती की कार्यवाही कर, अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए।
More Stories
पूर्णिया बिहार 17अक्टूबर26* दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस का शक्ति प्रदर्शन: SDPO 2 के नेतृत्व में 5 थानों की पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च*
पूर्णिया बिहार 17 अक्टूबर 26*कोशी स्नातक निर्वाचन का महासंग्राम: 14 जिलों में 15 प्रत्याशी आमने-सामने,
मुजफ्फरनगर17अक्टूबर26* खालापार पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर खलील गिरफ्तार,,,