पूर्णिया बिहार 17 अक्टूबर 26*कोशी स्नातक निर्वाचन का महासंग्राम: 14 जिलों में 15 प्रत्याशी आमने-सामने,
23 अक्टूबर को 1.34 लाख वोटर करेंगे फैसला!*
*मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार , पूर्णिया*
*पूर्णिया ।* 6 कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में है। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त पूर्णिया श्री दिनेश कुमार ने निष्पक्ष, स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने को लेकर सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं।
*15 प्रत्याशी मैदान में, 23 अक्टूबर को मतदान*
कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान की तिथि 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) निर्धारित है। मतदान का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को होगी।
*14 जिले, 181 बूथ, 134073 वोटर*
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत कुल 14 जिले आते हैं। कुल 181 मतदान केंद्रों पर 134073 निर्वाचक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
*जिलावार मतदान केंद्र और वोटर:*
*- खगड़िया:* 11 केंद्र, 9470 वोटर
*- सहरसा:* 13 केंद्र, 11498 वोटर
*- मधेपुरा:* 14 केंद्र, 9678 वोटर
*- सुपौल:* 13 केंद्र, 9461 वोटर
*- अररिया:* 11 केंद्र, 9167 वोटर
*- किशनगंज:* 08 केंद्र, 3554 वोटर
*- पूर्णिया:* 17 केंद्र, 12062 वोटर
*- कटिहार:* 20 केंद्र, 10977 वोटर
*- भागलपुर:* 26 केंद्र, 24514 वोटर
*- मुंगेर:* 12 केंद्र, 8463 वोटर
*- लखीसराय:* 07 केंद्र, 3753 वोटर
*- शेखपुरा:* 07 केंद्र, 4329 वोटर
*- जमुई:* 11 केंद्र, 6455 वोटर
*- बांका:* 11 केंद्र, 10692 वोटर
*बैंगनी स्केच पेन से ही करना होगा मतदान*
मतदाताओं को मतपत्र पर अपनी वरीयता अंकित करने के लिए मतदान केंद्र पर मतदान कर्मियों द्वारा बैंगनी (Violet) स्केच पेन उपलब्ध कराया जाएगा। मतदाता केवल मतदान केंद्र पर उपलब्ध कराए गए पेन का ही प्रयोग करेंगे।
*मतदान के लिए 11 तरह के पहचान पत्र मान्य*
मतदान के समय पहचान के लिए EPIC कार्ड या भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 10 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेज में से कोई एक लाना अनिवार्य है।
*मान्य दस्तावेज -* 1. आधार कार्ड, 2. ड्राइविंग लाइसेंस, 3. पैन कार्ड, 4. भारतीय पासपोर्ट, 5. सरकारी सेवा पहचान-पत्र, 6. MP/MLA/MLC का आधिकारिक पहचान-पत्र, 7. शैक्षणिक संस्थानों द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र, 8. विश्वविद्यालय द्वारा जारी डिग्री/डिप्लोमा प्रमाण-पत्र, 9. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, 10. UDID कार्ड।
*आचार संहिता और कंट्रोल रूम*
सभी प्रत्याशियों और मतदाताओं को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। निर्वाचन संबंधी जानकारी या शिकायत के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर *06454-243198* है।
निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त पूर्णिया ने सभी मतदाताओं से भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने और चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 17अक्टूबर26* दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस का शक्ति प्रदर्शन: SDPO 2 के नेतृत्व में 5 थानों की पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च*
मुजफ्फरनगर17अक्टूबर26* खालापार पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर खलील गिरफ्तार,,,
मथुरा 17 अक्टूबर 26* 02 अभियुक्तगण को 02 हैरो व रुपए व चोरी की घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया गया ।*