केशरियाजी6जून*प्रशासन गांवों के संग अभियान फलाअप शिविर उपखण्ड केसरियाजी की ग्राम पंचायत कल्याणपुर में आयोजित किया गया ।
शिविर की अध्यक्षता शिविर प्रभारी व उपखण्ड अधिकारी गोविन्द सिंह रतनु, मुख्य अतिथि विधायक डॉ दयाराम परमार, विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति केसरियाजी की प्रधान केशर देवी मीणा जिला परिषद सदस्य सविता मीणा, थी ।
मुख्य अतिथि डॉ परमार ने शिविर में ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए ।
डाक्टर परमार ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को पंचायतीराज विभाग द्वारा 31 पीपीओ,31 जोब कार्ड , एक परित्यागता प्रमाण पत्र वितरण किए गए । यह जानकारी विकास अधिकारी केसरियाजी हीराराम मेघवाल ने दी । राजस्व विभाग द्वारा 28 भूमि हीन किसानों को भूमि आवंटन,42 नामांतरण,दो शुद्धीकरण,दो आपसी सहमति से खातों का प्रकरण विभाजन से छः लाभान्वित हुए,एक रास्ते का प्रकरण का निस्तारण,एक गैर खातेदारी से खातेदारी प्रकरण, 55 जाति/मूल निवास/हैसियत प्रमाण पत्र एवं अन्य विभिन्न प्रमाण पत्र,65 राज्स्व रिकार्ड की प्रतिलिपियां वितरण की गई । यह जानकारी तहसीलदार केसरियाजी सज्जन कुमार चौधरी ने दी ।
इस अवसर पर स्थानीय सरपंच दूर्गा देवी मीणा,उप सरपंच सुरेन्द्र सिंह कल्याणपुर, पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार मीणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा के महासचिव मोहनलाल औदिच्य, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
———-

More Stories
कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!
कानपुर27जुलाई26*चौबेपुर थाना क्षेत्र के राजा रामपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत का मामला