औरैया29मई*समाज और देश के विकास का पैमाना महिलाओं की भागीदारी पर तय होता है- एनबी सिंह*
*दिबियापुर,औरैया।* समाज और देश के विकास का पैमाना भी महिलाओं की भागीदारी से तय होता है। इसलिए बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उक्त बातें शनिवार को नगर के नारायणी मंडपम में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात एनबी सिंह ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि समय रहते जो लोग जाग जाते हैं और अपने लक्ष्य की ओर मन लगाते हैं वह निश्चित ही कामयाब होते हैं। लक्ष्य हासिल करने के लिए अपने अंदर विश्वास पैदा करने की बहुत आवश्यकता होती है।
वही केंद्रीय भंडारण निगम की निदेशक अनुपमा सिंह लोधी ने कहा कि पुस्तकों का ज्ञान कभी कम नहीं होता है। जीवन में अगर किसी को आगे रखा जाए तो वह शिक्षा है।अगर ईमानदारी से शिक्षा ग्रहण की जाए तो निश्चित ही वह लक्ष्य को हासिल कर सकता है। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया , और शिक्षा को अनवरत जारी रखने का आग्रह किया। इसके पूर्व उन्होंने अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई स्मारक पुस्तकालय के मुख्य द्वार एवं महिला वाचनालय का लोकार्पण किया। जहां उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि आज के समय में संस्कारवान शिक्षा बहुत जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने तकनीकी शिक्षा पर भी जोर दिया। इस अवसर पर आयोजक अमर सिंह राजपूत ने सभी अतिथियों का स्मृति चिह्न , माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया व मांग पत्र भी सौंपा। वहीं अतिथियों ने दो दर्जन से ज्यादा लोगो को शाल , स्मृति चिह्न , प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आरसी राजपूत पूर्व निदेशक प्रावधिक शिक्षा उत्तर प्रदेश, अहिवरन सिंह राजपूत पूर्व प्रधान, मनोहर लाल एडवोकेट ,जसवीर सिंह राजपूत शिक्षक, प्रवीण राजपूत, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य रविंद्र राजपूत , पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक कुमारी , डॉ अशोक शर्मा, वीजीएम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ डीपी सिंह, राम प्रकाश राजपूत, सेहूंद ग्राम सभा के प्रधान स्वदेश कुमार, प्रधान भटपुरा महावीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 9 जून26*थाना जेत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर*
कानपुर नगर10जून26* गत्ते/गोदाम में आग लगने की सूचना पर फायर सर्विस एवं स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
लखनऊ10जून2026*आज आएगी पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची।*