औरैया 05 मई *टैक्टर व आर्टिका गाड़ी में जबरदस्त भिड़ंत, कोई भी घायल नही*
*फफूंद,औरैया।* शादी समारोह से अछल्दा की तरफ से आ रही एक अर्टिगा गाड़ी में टीकमपुर गांव के सामने टैक्टर से भिड़ंत हो गई है। भिड़ंत इतनी भयंकर हुई की टैक्टर दो हिस्सो में बट गया। गलीमत रही की कोई हताहत नही हुआ।
बुधवार को अजीतमल थाना क्षेत्र के गांव मुरादगंज निवासी रविन्द्र पुत्र श्रीराम अपने मित्र राहुल पुत्र राम नरेश अपनी अर्टका गाड़ी से अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में शादी समारोह में शामिल होने गये हुये थे। देर रात्रि वापस आ रहे थे। जैसे ही फफूंद अछल्दा मार्ग पर स्थित टीकमपुर मोड़ पर पहुँचे तभी फफूंद की तरफ से आ रहे टैक्टर से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की टैक्टर फट गया और दो हिस्सों में बट गया। लेकिन किसी भी ब्यक्ति को कोई चोट नही आई। मौके पर पहुँचे राहगीरो ने जो हादसा देखा तो सभी परेशान थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच, पुलिस ने दोनों गाड़ियों को रोड से अलग करवा दिया है। जिससे यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपी में मानसून सक्रिय, 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट – उन्नाव में गंगा उफान पर*
लखनऊ24अगस्त26*यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर।
कानपुर नगर24अगस्त26*सावन के अंतिम सोमवार की छुट्टी के जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना?*