*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर24अगस्त26*‘फर्जी दिव्यांगता’ का खेल पुलिस ने किया बेनकाब, सॉल्वर गैंग के 4 सदस्य हुए गिरफ्तार*
*प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और मेधावी अभ्यर्थियों के भविष्य पर सवाल खड़ा करने वाले फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा हुआ है।*
*यूपी एसटीएफ और सचेंडी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आईबीपीएस परीक्षा केंद्र ‘ION DIGITAL ZONE’, सचेंडी थाना क्षेत्र भौती से कथित सॉल्वर सिंडिकेट के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह पर प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र और सॉल्वर के जरिए परीक्षा पास कराने के नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है।*
*शिक्षा व्यवस्था के लिए यह महत्वपूर्ण कार्रवाई इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि फर्जी दस्तावेज और सॉल्वर गैंग की गतिविधियां ईमानदारी से तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के अधिकार और भविष्य पर सीधा प्रहार करती हैं। एसटीएफ और क्षेत्रीय पुलिस की कार्रवाई ने परीक्षा प्रणाली में सेंध लगाने वाले ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त संदेश दिया है।*
*तो वहीं अब जांच में यह सामने आना बाकी है कि गिरोह का नेटवर्क कितने परीक्षार्थियों तक फैला था और फर्जी प्रमाणपत्र व सॉल्वर के जरिए कितनी परीक्षाओं को प्रभावित करने की कोशिश की गई।*
*@all*
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प