औरैया 05 मई *अनियंत्रित टैंकर ने छात्रा को रौंदा दर्दनाक मौत*
*घर से साइकिल द्वारा कोचिंग पढ़ने जा रही थी कक्षा 12वीं छात्रा*
*औरैया।* गुरुवार की सुबह घर से दिबियापुर कोचिंग जा रही एक साइकिल सवार कक्षा 12वीं की छात्रा कोचिंग पढ़ने के लिए दिबियापुर जा रही थी, तभी रास्ते में उसे तेज रफ्तार टैंकर ने रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही हृदय विदारक मौत हो गई। घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मौत से परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल था। चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम देवराय का पूर्वा निवासी चंद्रपाल की 16 वर्षीय पुत्री पायल जो की मदर इंडिया कॉलेज में कक्षा बारहवीं की छात्रा है। वह गुरुवार की सुबह लगभग 6 बजे साइकिल से कोचिंग पढ़ने के लिए दिबियापुर जा रही थी, जैसे ही वह गेल कंप्रेशन बंबा के समीप पहुंची , तभी रास्ते में अनियंत्रित टैंकर ने रौद दिया। इससे छात्रा की मौके पर ही हृदय विदारक मौत हो गई। घटनास्थल पर राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके अलावा परिजन भी मौके पर पहुंच गये। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया, और हंगामा खड़ा कर दिया। दुर्घटना की बात चालक टैंकर छोड़कर मौके से भाग जाने में सफल रहा। दुर्घटना की सूचना पर थाना पुलिस के अलावा सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव व प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंच गये। इसके साथ ही उन्होंने जनता के लोगों एवं परिजनो को समझाने का प्रयास किया। काफी समझाने बुझाने के बाद परिजन मान गये, और जाम खोल दिया, जिससे यातायात व्यवस्था शुरू हो गई। पुलिस ने इस आशय का मुकदमा पंजीकृत किया है। इसके अलावा टैंकर हो थाने में खड़ा करा लिया। मौके पर मदर इंडिया के प्रधानाचार्य अरविंद शुक्ला भी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने बताया कि पायल गौतम कक्षा 12 की छात्रा है। स्कूल के अध्यापक व प्रिंसिपल ने स्कूल छात्रा की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। पुलिस ने मृतक छात्रा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह चिचौली भेज दिया। छात्रा की मौत से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल था।

More Stories
प्रयागराज २२ अप्रैल २६ * हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट कल शाम 4 बजे होगा घोषित
लखनऊ २२ अप्रैल २६ * जीएसटी कर चोरी के बड़े संगठित गिरोह का भण्डाफोड़: फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर लगभग 1 करोड़ 30 लाख का फर्जी लेनदेन का खुलासा ।
Bengaluru 22 Aprail २०२६ * Anti-SIR Conference ,Karnataka will not tolerate even a single eligible voter being left out of the vote revision.