लखनऊ04मई*शॉर्ट सर्किट होने से ग्रोसरी स्टोर मे लगी आग !
(उ०प्न०) लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र मे स्थित शाही कंपलेक्स में पहली मंजिल पर बने ग्रोसरी की दुकान मे शार्ट सर्किट होने से लगी आग | यह घटना दिन बुधवार को घटित हुई! ग्रॉसरी की दुकान में आग लगने के कारण धुआँ ज्यादा फैल गया जिसके कारण पास मे स्थित नर्सिंग होम में भर्ती मरीज धुए से बेहाल हो गए और दूसरी मंजिल पर फंसे एक परिवार को भी परेशानी का सामाना किया | आग लगने की सूचना पर पहुँचे एसएचओ(SHO) चौक प्नभारी आर के यादव ने सीडी लगाकर फंसे परिवारो को सुरक्षित बाहर निकाला | ग्रॉसरी की दुकान बंद होने के कारण आस पास के लोगो व दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा | आग बुझाने के लिए चौक फायर स्टेशन से दमकल की तीन गाड़ियां बुलाई गई और हजरतगंज फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां और बीकेटी व इंद्रा नगर से 1-1 दमकल की गाड़ी को बुलाया गया | जिससे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया | पडोस मे रह रहे लोगो ने मार्केट के मालिक मलिहाबाद निवासी रवि आलम और प्रबंधक मोहम्मद सबी को आग लगने की सूचना दी गई |
रिपोर्टर – अमन शाक्य |

More Stories
कानपुर देहात 17 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कानपुर देहात की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 17 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ17 अप्रैल 26*निजी हॉस्पिटल में महिला की संदिग्ध मौत पर बवाल, निगोहां प्रेस क्लब ने एसीपी को सौंपा ज्ञापन…..