August 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 04 मई *राजधानी लखनऊ में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार*

औरैया 04 मई *राजधानी लखनऊ में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार*

औरैया 04 मई *राजधानी लखनऊ में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार*

*ज्वैलर्स की दुकान में घुसकर 40 किग्रा सोना डकैती में जेल जा चुका शातिर अभियुक्त को उसके एक अन्य साथी सहित पकडा*

*औरैया की एसओजी व थाना बिधूना पुलिस द्वारा दिनांक 21 मार्च 2022 को कस्बा बिधूना में दिनदहाडे हुई महिला के साथ लूट की घटना का सफल अनावरण*

*औरैया।* जनपद में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा विगत दिनों में लूट की घटना के सफल अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसओजी टीम तथा थाना बिधूना से संयुक्त टीम का गठन किया गया था।गठित टीमों द्वारा थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 21 मार्च 2022 को मोहल्ला जवाहरनगर में दिनदाहडे महिला के हुई चेन लूट की घटना में सीसीटीवी कैमरें, मुखबिर खास तथा आस पास के संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूंछतांछ की जा रही थी। प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार घटना कारित करने वाले दोनों अभियुक्तों की बारे में काफी गोपनीय सूचनाएं प्राप्त हुई। टीमों द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे थे।
इसी क्रम में बुधवार दिनांक 04 मई 2022 को मुखबिर की सूचना थाना बिधूना एसओजी टीम द्वारा थाना बेला व थाना बिधूना बोर्डर पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बेला की ओर से एक होण्डा साइन मोटर साइकिल पर 02 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। मोटर साइकिल सवास संदिग्धों द्वारा पुलिस टीम को कट मारकर भागने का प्रयास किया गया। बिधूना से सहार रोड पर पुलिस टीम द्वारा दोनों संदिग्ध व्यक्तियों का पीछा करके रोकने का प्रयास किया गया, तो संदिग्धों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से अपने पास मौजूद अवैध असलाहों से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को चेतावनी देते हुए आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, लेकिन अभियुक्तों द्वारा फायरिंग जारी रखने पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं आत्मसुरक्षार्थ जवावी फायरिंग की गयी, जिससे दोनों संदिग्ध व्यक्ति घायल होकर गिर पडे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बिधूना भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के उपरान्त सैफई पीजीआई रेफर किया गया। जनपद की फील्ड यूनिट टीम तथा उच्चाधिकारियों द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षक किया गया एवं उक्त पुलिस मुठभेड के सम्बन्ध में थाना बिधूना पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम द्वारा घायल व्यक्तियों से पूंछतांछ करने पर अपना नाम बर्सल साहू पुत्र मिट्ठू लाल साहू नि0 445/35 सतप्रेमी नगर थाना कोतवाली बाराबंकी तथा दूसरे ने अपना नाम शिवम रस्तोगी उर्फ वासू पुत्र राजेन्द्र रस्तोगी नि0 बालागंज कैम्प बेल रोड एकता नगर थाना ठाकुरगंज लखनऊ बताया। दोनों अभियुक्तों ने बताया कि हम दोनों के विरूद्व जनपद लखनऊ, बाराबंकी आदि जनपदों में कई अभियोग पंजीकृत है जिस कारण हम लोग अपनी पहचान छुपाकर छोट जनपदों के कस्बों में रहकर पान मसाला डिस्ट्रीब्यूटरसिप व अन्य काम करते है, और मौका मिलने पर रेकी कर छोटी- बडी घटना कारित कर कुछ समय के लिये जगह छोड देते है, तथा अभी वह लोग जनपद औरैया के बिधूना, दिबियापुर आदि कस्बों में राजधानी पान मसाला की डिस्ट्रीब्यूटरसिप का काम करते थे। इसी दौरान महिला को अकेला पाकर उसके साथ लूट की घटना कर दी थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों में से मुख्य अभियुक्त बर्सल साहू वर्ष-2017 में जनपद लखनऊ के थाना चौक इलाके में दिनदहाडे ज्वैलर्स की दुकान में घुसकर 40 किग्रा सोना की डकैती की घटना में भी प्रमुख में रहा है, तथा विभिन्न प्रकरणों में कई बार जेल जा चुका है, तथा दूसरा अभियुक्त शिवम रस्तोगी जनपद लखनऊ के विभिन्न थानों से कई बार लूट में जेल जा चुका है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों पर लखनऊ के विभिन्न थानों के अलावा कोतवाली बिधूना मैं भी विभिन्न जघन्य अपराधों के मुकदमा पंजीकृत हैं। अभियुक्तों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद पोनिया 12 बोर, 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 02 खोखा कारतूस (एक 315 व एक 12 बोर),01 अदद मोटर साइकिल घटना में प्रयुक्त व
12 हजार 300 रुपये नगद (लूटे हुए माल को बेच कर प्राप्त रुपये में बचे हुए) बरामद किये गए।गिरफ्तार करने वाली टीम में सत्येन्द्र सिंह यादव प्रभारी एसओजी, हे0कां0 प्रवीन यादव, हे0कां0 रुपेन्द्र कुमार, हे0कां0 संजय कुमार, कां0 धर्मेन्द्र कुमार, कां0 दीपक कुमार, कां0 अमित कुमार, कां0 सुबोध कुमार, कां0 ललित कुमार, कां0 विवेक कुमार, कां0 आकाश सिंह, कां0 धर्मेन्द्र शर्मा, कां0 विजय कुमार के अलावा सुजीत कुमार वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना बिधूना, उ0नि0 भागीरथ सिंह मय टीम शामिल रहे। उक्त शातिर इनामी वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को उत्सावर्धन के लिए पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा द्वारा 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Taza Khabar