औरैया 04 मई *थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा लावारिस वाहनों की हुई नीलामी*
*औरैया।* बुधवार दिनांक 04 मई 2022 को पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में शासन की मंसा के क्रम में पुराने लावारिस वाहनों की माल खाने से निस्तारण कराने के संबन्ध में थाना दिबियापुर पुलिस मय उप जिला मजिस्ट्रेट औरैया , क्षेत्राधिकारी सदर औरैया सुरेन्द्र नाथ की उपस्थित में कुल 15 मोटर साइकिलों एवं कुल 7 चार पहिया वाहनो को नीलाम कराया गया। जिसकी कीमत उप संभागीय परिवहन अधिकारी औरैया द्वारा उक्त सभी वाहनो का मूल्यांकन रु0 एक लाख 42 हजार आंका गया था, जिसके सापेक्ष दो लाख चौदह हजार पांच सौ रु0 नीलामी से वसूली की गयी है। उक्त धनराशि को पुलिस के सरकारी खजाने में जमा कराया जा रहा है। उपरोक्त वाहनो को नीलाम कराने में शशिभूषण मिश्र (प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर जनपद औरैया ) द्वारा व्यक्तिगत रूचि लेकर अथक प्रयास से कराया गया। नीलामी कमेटी के सदस्य उपजिला मजिस्ट्रेट औरैया, क्षेत्राधिकारी नगर औरैया, प्रतिसार निरीक्षक औरैया, प्रधानलिपिक औरैया, प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर, मालखाना मोहर्रिर दिबियापुर शामिल रहे। नीलामी में वाहनो को क्रय करने वालो के क्रम में सुनील कुमार पुत्र आशाराम नि0 बौद्ध नगर कस्बा व थाना तिर्वा जनपद कन्नौज- 7 कार, सन्तोष कुमार पुत्र रमेश चन्द्र नि0 भट्टा बस्ती थाना दिबियापुर जनपद औरैया-15 मोटर साइकिलें क्रय की गई हैं।

More Stories
अयोध्या28अप्रैल26*डीएम का सख्त रुख, गैस एजेंसियो के लिए अब केवल 7 दिन का बैकलॉक..
हल्द्वानी28अप्रैल26*अम्बेडकर पार्क में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना*
नैनीताल28 अप्रैल26*महिला आरक्षण कानून को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी का हमला।