औरैया 04 मई *घर से हुई बरामद सरकारी दवाइयों की खेप*
*औरैया।* जनपद में गरीबो को सरकारी अस्पतालों में बांटी जाने बाली दवाइयों को मार्केट में बेचने से पूर्व भारी मात्रा में सरकारी दवाइयों की खेप एक घर से बरामद हुई। सामुदायिक केंद्र अधीक्षक ने अधिकारियो को अवगत करा कर मामला दर्ज कराया है।
बिधूना तहसील के बंसई गांव का जहां से सरकारी अस्पतालों में सप्लाई होने वाली हेवी एंटीबयोटिक एवं मल्टी विटामिन अन्य दवाइयों की खेप को बरामद किया गया। बिधूना सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा को एक नंबर से कॉल किया गया, जिसमे बताया गया कि बंसई गांव में सरकारी दवाइयों की खेप रखी हुई है। जिसको लेकर डॉ सिद्धार्थ वर्मा ने बिधूना कोतवाली पुलिस से संपर्क करके फोर्स लिया, और बंसई गांव में पहुँच गये। जहां पर मोबाइल नंबर से लोकेशन पर विनोद कुमार के घर पर छापा डाला गया, तो वहां भारी मात्रा में एंटीबायोटिक मल्टीविटामिन करीवन 20 दवाइयां मौके से बरामद हुई। बरामद होने के बाद सभी को कोतवाली परिसर लाया गया , जहां पर उनकी काउंटिंग की गई , लेकिन जब सप्लाई का कोर्ट मिलाया गया तो औरैया डिस्ट्रिक्ट ना होकर दवाइयां किसी अन्य जगह सप्लाई होने वाली थी। जिसको लेकर डॉ सिद्धार्थ वर्मा ने उच्चाधिकारियों को सारी घटना से अवगत कराया, वही बड़ा स्टॉक मिलने से सनसनी फैल गई। आखिरकार जहां गरीबों में बांटे जाने वाली दवाइयां प्राइवेट पहुंचे कहां से , वह भी इतनी बड़ी संख्या में, तो क्या कहा जाए?
More Stories
लखनऊ28 अक्टूबर 2026*यूपी के श्रमिकों को दिवाली से पहले बढ़ी मजदूरी।*
लखीमपुर खीरी 28 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मुंबई 28 अक्टूबर 26*कृषि बाजार : पालघर में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एग्री मार्केट, महाराष्ट्र कैबिनेट ने दी मंजूरी*