औरैया 04 मई *गेस्ट हाउस की दीवार फांद कर भागा दूल्हा*
*खाने को लेकर दूल्हे के फूफा का लड़की वालों से हो गया विवाद*
*मारपीट की घटना से दूल्हे ने शादी करने से कर दिया इनकार*
*औरैया।* दिबियापुर के बेला रोड पर एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में खाने को लेकर दूल्हे की फूफा का लड़की वालों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष के कुछ लोगों में मारपीट हो गई। इसके बाद दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। विवाद के बाद लड़की वालों ने जयमाल से पहले गेस्ट हाउस बंद कर लिया। इसके बावजूद दूल्हा दीवार फांद कर भाग गया। देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चला। इंतजार में रात का जयमाल कार्यक्रम भी अधूरा रह गया। सुबह लड़की वालों ने थाने जाकर सूचना दी।
पुलिस शादी के लिए घर पहुंची , और रिश्तेदारों के बीच दूल्हे को मनाने का क्रम चलता रहा। काफी देर बाद दिन में शादी हो सकी। फोन पर काफी मनाने के बाद किसी तरह दूल्हे ने शादी के लिए हां की , और घर वापस आया। फिलहाल दूल्हा मान गया तो दोपहर बाद जयमाल की और फेरे हुए। दिबियापुर के एक गांव निवासी युवती का विवाह दिबियापुर निवासी एक लड़के के साथ तय हुआ था। बेला रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी का इंतजाम किया गया था। खाने का इंतजाम देख दूल्हे के फूफा ने विरोध जताया। खाना मीनू के अनुसार नहीं बना था। इसको लेकर लड़की वालों से वाद-विवाद शुरू हुआ। आधी रात तक विवाद मारपीट पर उतर आया , और दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की वालों को पता चला तो वह मनाने में लगे ,और फेरे होने तक गेस्ट हाउस का गेट बंद कर लिया दूसरे दिन शादी हुई।

More Stories
कोलकाता12मई26*सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब बांग्लादेश से भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं।
कोलकाता12मई26*बंगाल में पहली शुभेदु कैबिनेट के फ़ैसले* 👇
चंडीगढ़12मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर हरियाणा की टॉप 20 बड़ी खबरें*