हरदोई01मई*कंटेनर की चपेट में आने से दो बाइक पर सवार महिला सहित तीन लोगों की मौके पर मौत, मासूम बच्ची घायल
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के आंझी स्टेशन मार्ग पर कंटेनर ने दो बाइक पर सवार लोगों को रौंद दिया। जिससे एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, और एक बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया है। हादसे में एक बाइक सवार अनियंत्रित कंटेनर के पहिए में फंस गया है। बाइक सवार को निकालने के लिए क्रेन का प्रयोग किया गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर शाहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक बाइक सवार स्टेशन की ओर लहराता हुआ जा रहा था। उसको बचाने के चक्कर में सामने से आ रहा बाइक सवार टकरा गया। तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने दोनों बाइक पर सवार लोगों को रौंद दिया। जिसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। तथा एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रुप से घायल हुई है। जिसे पुलिस कर्मियों ने ईलाज के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है। सुरक्षा की दृष्टि से शाहाबाद कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा, सरदारगंज चौकी प्रभारी विजय कुमार शुक्ला, जामा मस्जिद चौकी प्रभारी सुबोध कुमार यादव सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 5 अप्रैल 26* “MISSION SHAKTI”* फैज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 5 अप्रैल 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
नई दिल्ली 5 अप्रैल 26*DCC ने मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव मंजूर किया है।