जोधपुर01मई*महंत 1008 प्रह्लाद दास साहेब का प्रथम बरसी महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया*
जोधपुर। मूल गादी अखिल भारतीय कबीर पंथ संप्रदाय राजस्थान का लगभग 250 वर्ष प्राचीन प्रथम स्थान फतेहसागर ओटे के सामने स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम के आठवें गादीपति महंत 1008 प्रह्लाद दास साहेब की प्रथम पुण्यतिथि पर बरसी महोत्सव आश्रम के गादीपति महंत राजेंद्र दास के सानिध्य में आश्रम परिसर में संत समागम के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
आश्रम के गादीपति महंत राजेंद्र दास ने बताया कि इस अवसर पर सुबह ध्वजारोहण, समाधि पूजन, गुरु महिमा पाठ, दोपहर में सत्संग, आरती, प्रसादी और संध्या पाठ का आयोजन हुआ।
इस दौरान महंत रामप्रसाद महाराज, महंत रामविलास, महंत अमर दास, महंत मांगु दास, महंत बहादुर दास, महंत बलराम दास, संत माधो दास, महंत हनुमान दास, संत प्रेम दास, संत सत्यराम दास, भक्त रमेश टाक, अर्जुनसिंह, ईश्वर सिंह सहित अनेक संत और श्रृद्धालु उपस्थित रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*