औरैया10अप्रैल*नहर में जानवरों के बीच फंसा मिला युवक का शव*
*इटावा की तरफ से बहकर आने की संभावना*
*औरैया।* अयाना थाने के टकपुरा नहर में एक युवक का शव झाल में फंसा मिला। झाल में ही गाय और बकरी भी मरी हुई फंसी हुई है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक बस शर्ट पहने और नीचे हिस्से में कोई कपड़ा नहीं है। शव इटावा की तरफ से बहकर आने की संभावना है। पुलिस जेसीबी मंगाकर शव को बाहर निकलवा रही है।
रविवार की सुबह अयाना के टकपुरा नहर के झाल में कुछ मरे हुए जानवर फंसे थे। इसी बीच लोगों की नजर पड़ी की उसी में एक युवक का शव भी फंसा है। युवक के शरीर पर महज एक चेकदार शर्ट है और शव भी फूल चुका था। नहर पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। झाल में शव फंसा होने के कारण शव निकालने के लिए जेसीबी को बुलाया गया है। अयाना थाना प्रभारी जितेंद्र का कहना है कि शव इटावा की तरफ से बहकर आया है। आस पास के जिलों में सूचना दी जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कराने की कोशिश की जाएगी।

More Stories
लखनऊ25अगस्त26*योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी
नई दिल्ली25अगस्त26● सीटीईटी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया में पुलिस का सघन वाहन जाँच अभियान, संदिग्धों पर कसी नकेल*