औरैया10अप्रैल*रामनवमी पर नगर में जगह-जगह हुए भंडारे व कन्याभोज*
*फफूंद,औरैया।* नवरात्र के अंतिम दिन रविवार को रामनवमी पर नगर व क्षेत्र श्रद्धा से सराबोर रहा। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह हवन-पूजन, कन्या भोज व भंडारे के आयोजन किए गए। इसमें प्रसाद पाने को खासी भीड़ रही।
नगर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों व मंदिरों में आयोजित हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। नवरात्र के अंतिम दिन कन्याभोज के साथ मां जगदंबा की विदाई दी गई। लोगों ने पुण्य कमाने के लिए भंडारों का आयोजन किया। कस्बा के ककोर मार्ग पर स्थित माता मंगला काली के मन्दिर पर व कटरा में स्थित दुर्गा माता मंदिर, नगर के मोहल्ला कायस्थान में स्थित शिव मन्दिर, ख्यालीदास समाधी, मुरादगंज तिराहे पर स्थित शिव मंदिर व बाबा रघुवर दास जी की कुटिया पर लोगो ने अपने अपने स्टाल लगाकर कन्याओं को भोज कराया तथा भंडारे का आयोजन किया। वही नगर के बाबरपुर रोड पर स्थित बड़ी माता मन्दिर परिसर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के समापन के वाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर व क्षेत्र से आये सैकड़ो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।

More Stories
लखनऊ १४ मई २६ * * सत्यम और आकृति पर लगाया एनएसए जेल में रखने की साजिश * आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए राज्यपाल से की हस्तक्षेप की अपील
लखीमपुर खीरी१४ मई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मेरठ १४ मई २६ * दलित युवक द्वारा अपने पैसे वापसी मांगने पर दी जाति सूचक गलियां और जान से मरने की धमकी