औरैया10अप्रैल*अवैध खनन करते जेसीबी व दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी*
*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र में चोरी से मिट्टी के अवैध खनन का कारोबार कर रहे एक जेसीबी व दो टैक्टर को फफूंद पुलिस व खनन अधिकारी ने पकड़ कर थाने ले आए, जहां पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
शनिवार की रात्रि में फफूंद थाना क्षेत्र के गांव कनौती में एक खेत से मिट्टी का अवैध तरीके से खनन किया जा रहा था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने फफूंद थानाध्यक्ष ललिता कुमारी व खनन अधिकारी देश राज पांडेय को दी। सूचना मिलते ही खनन अधिकारी व थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गये। पुलिस की गाड़ी देख जीसीबी ड्राईवर व टैक्टर ड्राईवर गाड़ी छोड़ कर मौके से भाग निकले। जिसके बाद पुलिस ने मौके से एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर मय ट्राली को मौके पर पकड़ा। तीनो वाहनों को पुलिस ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। और थाने में लाकर मुकदमा दर्ज किया है।

More Stories
लखनऊ25अगस्त26*योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी
नई दिल्ली25अगस्त26● सीटीईटी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया में पुलिस का सघन वाहन जाँच अभियान, संदिग्धों पर कसी नकेल*