October 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 28 अक्टूबर 26 *तीसरी बार MLC बने डॉ. एनके यादव, NDA ने कोसी में मारी हैट्रिक 

पूर्णिया बिहार 28 अक्टूबर 26 *तीसरी बार MLC बने डॉ. एनके यादव, NDA ने कोसी में मारी हैट्रिक 

पूर्णिया बिहार 28 अक्टूबर 26 *तीसरी बार MLC बने डॉ. एनके यादव, NDA ने कोसी में मारी हैट्रिक 

3946 वोटों से जीते, सभी 14 जिलों में भाजपा खेमे में जश्न का माहौल*

*मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र

पूर्णिया बिहार / 06 के चुनाव में एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव ने ऐतिहासिक हैट्रिक मारते हुए तीसरी बार विधान परिषद का चुनाव जीत लिया है। फाइनल मतगणना पूरी होते ही निर्वाचन पदाधिकारी ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। जीत की खबर आते ही पूर्णिया सहित पूरे कोसी क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया।

*कोसी स्नातक में फिर खिला कमल, फाइनल वोटों का गणित*
डॉ. एनके यादव ने शुरूआती पहले राउंड से ही बढ़त बना ली थी जो पांचवें और अंतिम राउंड तक बरकरार रही। उन्हें कुल 11,954 वोट मिले, जिसमें अकेले पांचवें राउंड में 2,391 वोट मिले। वहीं राजद के नीतेश कुमार को कुल 8,009 वोट और जन सुराज के रजनीश रंजन को 7,753 वोट मिले। राजद को पांचवें राउंड में 1,767 और जन सुराज को 1,544 वोट मिले। इस तरह डॉ. यादव ने 3,946 वोटों के बड़े अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की है।

*14 जिलों में जश्न, बंट रही मिठाइयां और लग रहा गुलाल-अबीर*
डॉ. यादव की इस हैट्रिक जीत का जश्न सिर्फ पूर्णिया तक सीमित नहीं रहा। कोसी से लेकर सीमांचल तक के सभी 14 जिलों और प्रखंडों में एनडीए कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष उल्लास है। सभी जगह कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ जुलूस निकाल रहे हैं, एक दूसरे को गुलाल-अबीर लगा रहे हैं, मुंह मीठा कराकर जमकर मिठाइयां बांट रहे हैं और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार कर रहे हैं।

*हैट्रिक से साबित हुई भाजपा सबसे बड़ी पार्टी*
लगातार तीसरी बार विधान परिषद पहुंचकर डॉ. एनके यादव ने साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी है और स्नातक मतदाताओं का भरोसा आज भी एनडीए के साथ है। समर्थकों का कहना है कि यह जीत शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दे की जीत है और आने वाले विधानसभा चुनावों में भी एनडीए के लिए बड़ी ताकत बनेगी।

Taza Khabar