औरैया 04 अप्रैल *नवागंतुक कोतवाल ने क्षेत्र में शांति सुरक्षा का लोगों को दिया भरोसा*
*बिधूना, औरैया।* बिधूना कोतवाली के नवागंतुक कोतवाल सुजीत वर्मा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा है कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाना उनकी प्राथमिकताओं में है। और यदि जन सहयोग मिला तो वह अपराधों व अपराधियो पर प्रभावी शिकंजा कसने में जल्द कामयाब हो जाएंगे, क्योंकि जन सहयोग के बिना अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना पुलिस के लिए काफी कठिन होता है। कोतवाल सुजीत वर्मा ने कहा है कि उनके द्वारा सभी उप निरीक्षकों बीट प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में अपराधियों व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने के साथ उनके विरुद्ध धरपकड़ अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही ग्राम चौकीदारों को भी अपने अपने क्षेत्र के अराजकतत्वों व अपराधियों से संबंधित गोपनीय सूचनाएं देने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया है कि नवरात्रि के चलते क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों के साथ ही सड़कों पर भी पुलिस गस्त चल रहा है, इसके साथ ही अवैध शराब के विरुद्ध भी पुलिस का अभियान तेज है। किसी भी कीमत पर अवैध शराब खोरी, जुआ व सट्टा आदि किसी भी प्रकार का अवैध गोरख धंधा नहीं चलने दिया जाएगा। वहीं वह फरियादियों की फरियाद सुनने के लिए 24 घंटे तत्पर रहेंगे। इस मौके पर उपनिरीक्षक देशराज सिंह ,उप निरीक्षक विनोद कुमार, उप निरीक्षक तन्मय चौधरी, उपनिरीक्षक मूलेंद्र सिंह चौहान व चंद्रेश सिंह आदि पुलिस अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद थे।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप: नाटी इमली में जब गले मिले चारों भाई, भाव-विभोर हो उठी धर्मनगरी
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें