रायबरेली 30 मार्च *कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े चोर चोरी कर पुलिस को दे रहे हैं खुली चुनौती
महराजगंज/रायबरेली पुलिस को दे रहे हैं चोर खुली चुनौती। कोतवाली क्षेत्र के अशरफाबाद गांव में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। बताते चलें कि, सरजू प्रसाद पासी पुत्र प्यारे पासी के घर पर चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक सरजू प्रसाद पासी की दुकान चंदापुर चौराहे पर है। जो अपना व्यापार कर किसी तरह से अपना घर चलाता है। आज दोपहर में जब परिवार के सभी लोग चंदापुर की दुकान पर थे। उसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कई कमरों के ताले तोड़कर घर में रखे लाखों के जेवरात व लगभग 18000 रुपए नगदी पार कर दिए। सरजू प्रसाद ने बताया कि, करीब दो लाख की चोरी हुई है। वही सौरभ सिंह अपनी बेटी का इलाज कराने महराजगंज गए हुए थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने जब देखा घर पर कोई नहीं है। तो चोरों ने सौरभ सिंह के घर में घुसकर लगभग 5000 की नगदी चोरी की है। अब देखना यह है कि, ऑल इज वेल का पहाड़ा पढ़ाने वाली पुलिस क्या इन घटनाओं का खुलासा करती है। या फिर यूं ही ठंडे बस्ते में डाल देती है। महराजगंज क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं से जहां लोग सदमे में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। तो वही क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। आपको यह भी बता दें कि, जहरीली शराब कांड के बाद आए नए थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह जहां अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। वही चोर पुलिस को लगातार खुली चुनौती पर चुनौती दिए जा रहे हैं।
इनसेट
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जहां चोरों के हौसले बुलंद हैं। तो वही पुलिस केवल मूकदर्शक बनी हुई है। बीते दिनों चंदापुर स्कूल में हुई चोरी की घटना। कुसिहा विद्यालय में हुई चोरी। महराजगंज कस्बे के गांधीनगर में हुई चोरी की घटना। तथा मुरैनी गांव दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना। तो वही विगत दिनों पूर्व हुई पुजारी की हत्या का खुलासा भी आज तक पुलिस नहीं कर पाई है। अपराध नियंत्रण में महराजगंज पुलिस हुई फेल थाना क्षेत्र में अनेक चोरी की घटनाओं व हत्या के मामले में पुलिस खुलासा करना तो दूर की बात अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*