इटावा30मार्च*आदर्श स्कूल इकदिल में गरीब, बेसहारा बच्चों को मिलेगी निशुल्क शिक्षा : डॉ.सुशील सम्राट*
इकदिल, इटावा- आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं इंडियन एकेडमी मोहल्ला कायस्थान इकदिल में आगामी एक अप्रैल से शुरू होने वाले शिक्षा-सत्र में गरीब व बेसहारा बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी । उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रबन्धक रामअवतार तिवारी व प्रधानाचार्य डॉ.सुशील सम्राट ने बताया कि आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं इंडियन एकेडमी इकदिल की संस्थापिका स्व.श्रीमती शकुन्तला तिवारी की पुण्य स्मृति में 10 गरीब व बेसहारा बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी । उन्होंने बताया कि कक्षा 1 से 5 तक की सभी कक्षाओं में दो-दो बच्चों का निशुल्क प्रवेश के साथ ही पूरे सत्र का शुल्क भी माफ रहेगा और पाठ्य पुस्तकें आदि सामग्री भी निशुल्क उपलब्ध करायी जाएगी ।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 मई 26सड़क पर सख्ती: पूर्णिया पुलिस का विशेष वाहन चेकिंग अभियान
मथुरा11मई26*बरसाना क्षेत्र अंतर्गत छाता रोड पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट के संबंध में एसएसपी द्वारा दी गई बाइट*
नई दिल्ली11मई26*नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है।