आगरा29मार्च*‘लड्डू गोपाल’ के प्रति प्रेम देख हर कोई हैरान, जेल में बंद राधा का वकील पर भी नहीं भरोसा
आगरा दहेज हत्या के आरोप में नवंबर 2020 से आगरा जिला जेल में निरुद्ध राधा नाम की महिला जब पेशी पर दीवानी पहुँची तो उसे देख हर कोई हैरान था। वह गोद में लड्डू गोपाल की मूर्ति लेकर आई। यह दृश्य देख हर कोई आश्चर्य चकित था। बताया जाता है कि आरोपी महिला हर तारीख पर अपने लड्डू गोपाल को लेकर आती है।
ये है मामला
इस मामले में इरादतनगर के नौहारिका निवासी हरीकिशन ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि उन्होंने अपनी भतीजी खुशबू की शादी वर्ष 2016 में आरोपी सोनू के साथ की थी। सोनू के चाचा भगवान सिंह धौलपुर के गांव बमचौली मनिया निवासी थे। भगवान सिंह की मौत के बाद सोनू अपनी चाची राधा के साथ कमला नगर में रहने लगा। खुशबू भी साथ रहती थी। आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर सोनू खुशबू से मारपीट करता था। इससे परेशान होकर खुशबू मायके में रहने लगी। तीन अगस्त, 2020 को सोनू और राधा आए और उत्पीड़न नहीं करने का आश्वासन देकर खुशबू को ले गए।
भतीजे-बहू की हत्या का है आरोप
आरोप है कि 23 नवंबर 2020 को खुशबू के साथ फिर मारपीट की गई। 27 नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में सोनू और उसकी चाची राधा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। दोनों 28 नवंबर 2020 से जिला जेल में निरुद्ध हैं। राधा जेल में लड्डू गोपाल की मूर्ति को साथ ले गई थी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*