[3/29, 18:40] Ram Prakash Sharma: *सपा एमएलसी कमलेश पाठक के उपस्थित न होने से गवाही टली*
*औरैया।* सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत तीन आरोपी मंगलवार को जेल से कोर्ट में हाजिर नहीं हो सके , जिसके चलते दोहरे हत्याकांड में गवाही की कार्यवाही टल गई है। औरैया शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में आरोपित सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत 11 आरोपियों को मंगलवार को जेल से आकर विचारण कर रही एमपी एमएलए कोर्ट में रजत सिन्हा के समक्ष पेश होना था, और कोर्ट में दूसरे गवाह पर जिरह होनी थी। अभियोजन के अधिवक्ता एडीजीसी रमेश चंद्र मिश्रा व हृदय नारायण पांडे ने बताया कि गवाह उपस्थित रहा लेकिन सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत तीन आरोपी जेल से नहीं आए, जिस पर अगली सुनवाई 5 अप्रैल निर्धारित की गई है। वही जेल अधीक्षकों को नियत तिथि पर उपस्थित करने का आदेश भी जारी किया गया है।
[3/29, 18:43] Ram Prakash Sharma: *किराए के भवन में चल रही एमएसीटी कोर्ट 4 अप्रैल को जिला जजी में होगी स्थानांतरित*
*औरैया।* किराए के भवन में चल रही एमएसीटी कोर्ट उच्च न्यायालय इलाहाबाद के रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग ने 4 अप्रैल 2022 से जिला जजी परिसर में स्थानांतरित कराने के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी अधिवक्ता अभिषेक शर्मा ने देते हुए बताया है कि उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग के द्वारा औरैया एटा महाराजगंज रायबरेली व सहारनपुर के जिला जजों को 4 अप्रैल से एमएसीटी कोर्ट जिला जजी परिसर में स्थानांतरित कराने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि औरैया जिले की यह कोर्ट 2020 से शहर के तिलक नगर मोहल्ले में एक किराए के भवन में चल रही थी, जिसके चलते जिला जजी और इस कोर्ट तक आने जाने में अधिवक्ताओं व वादकारियों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ती थी। जिला जज अनिल कुमार वर्मा व एमएसीटी कोर्ट के प्रभारी जज विकास कुमार ने उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन की कार्रवाई तेज कर दी है। उच्च न्यायालय के इस आदेश की अधिवक्ताओं ने भी सराहना की है।
[3/29, 18:47] Ram Prakash Sharma: *अघोषित बिजली कटौती से परेशान कस्बावासी*
*कंचौसी,औरैया।* मौसम का पारा मार्च में ही तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में तेज तपती गर्मी के साथ बिजली की आंख मिचौनी शुरू हो गई है। कंचौसी कस्बा क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली ट्रिपिंग की समस्या से लोगों का पसीना छूट रहा है। दिन और रात कभी भी बत्ती गुल हो जाती है। ऐसे में लोग बिजली विभाग की व्यवस्था को कोस रहे हैं। साथ ही बिजली कटौती से पानी की भी समस्या सताने लगी है। बेतहाशा गर्मी की वजह से लोग बिजली की ओर टकटकी लगाए रहते हैं।असेनी पावर हाउस से सम्बद्ध नोगवा फीडर में ट्रिपिग की समस्या पिछले कुछ दिनों से बढ़ गई है, जिससे लोगो रातो की नींद हराम हो रही है, कस्बे के डॉ सुभाष गुप्ता, देवेश पालीवाल, मोनू चौहान, कुमुकान्त दीक्षित, फतेह सिंह आदि लोगो का कहना है कि गर्मी के मौसम में भी घंटों बिजली काट ली जाती है।प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित ग्रामीण इलाकों में 18 घण्टे के शेड्यूल में मात्र 9 से 10 घण्टे ही बिजली मिल रही है इससे लोगो को काफी परेशानी होती है। बिजली कटने से लोग गर्मी और मच्छर से लोग परेशान हो रहे हैं।वही बोर्ड परीक्षाओ में पेपर की तैयारी कर रहे छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। असेनी एसडीओ अनुराग पांडेय ने बताया कि बिजली आपूर्ति में कोई कमी नहीं हुई है। लेकिन गर्मी बढ़ने से लोड बढ़ गया है। इससे कुछ जगहों पर बिजली कटौती हो रही है।
[3/29, 19:38] Ram Prakash Sharma: *जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न*
*स्वयं सहायता समूह के खाते खोलकर योजनाओं का लाभ दिया जाए*
*औरैया।* कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति में विभिन्न बैंकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने सभी बैंकर्स को निर्धारित लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्स प्राथमिकता के आधार पर आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवारों के व्यक्तियों को शत प्रतिशत ऋण उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा जनता के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के तहत नागरिकों को दिए जाने वाले ऋण योजना के बारे में जागरूक कर ज्यादा से ज्यादा ऋण देना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब परिवारों को ऋण व बैंकों की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर देना सुनिश्चित किया जाए। सकारात्मक सोच के साथ अपने कर्त्तव्यों का पालन करते हुए गरीब परिवारों की आय में सरकार की योजना अनुसार ईजाफा करने में अह्म भूमिका निभाए। इसके लिए बैंकर्स व अधिकारी घनिष्ठ तालमेल के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी व बैंकर्स नियमानुसार कार्य करें। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ देने में लापरवाही व ढिलाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ निमयानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बैठक में एलडीएम एवं आरबीआई प्रतिनिधि मौजूद रहे।
[3/29, 20:11] Ram Prakash Sharma: *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न*
*औरैया।* कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उद्यमियों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी निर्देश दिए गये। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों के आवेदनों को सभी संबंधित बैंको के प्रबंधक शीघ्रता से निस्तारण करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी मिनी औद्योगिक स्थानों का विद्युतीकरण किया जाए जिस पर एक्सईएन विद्युत ने कहा कि औरैया में बन रहे औद्योगिक .स्थान का एक हफ्ते में विद्युतीकरण कर दिया जाएगा जबकि अन्य औद्योगिक स्थानों पर विद्युतीकरण का काम तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा के दौरान जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक तथा उद्योग विभाग के उपायुक्त ने जानकारियां दी। जीएसटी की समस्या के बारे में आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत बेरोजगार युवक युवतियों को प्रशिक्षण दिलाएं तथा उन को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिकता से कार्य करें। बैठक का संचालन जिला उघोग प्रोत्साहन उपायुक्त के द्वारा किया गया। उद्योग बंधु की बैठक में लीड बैंक मैनेजर, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
[3/29, 20:46] Ram Prakash Sharma: *विद्यालयों में नहीं पहुंचे रिजल्ट कार्ड, कैसे मिलेगा बच्चों को रिजल्ट*
*लापरवाही और हीलाहवाली के बीच सम्पन्न हुई परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा, रिजल्ट कार्डों का वितरण भी अधर में*
*नए सत्र में पुरानी किताबों से पढ़ेंगे बच्चे*
*फफूंद,औरैया।* बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े परिषदीय विद्यालयों में चल रही वार्षिक परीक्षाएं 26 मार्च को समाप्त हो गईं। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का लापहरवाही व संवेदनहीन रवैया समाने आया। परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाओं के बीच ही विद्यालय के अधिकांश अध्यापकों को बोर्ड परीक्षा ड्यूटी और बीआरसी पर चलने वाले प्रशिक्षण में लगा दिया गया, जिससे एक या दो अध्यापकों के भरोसे विद्यालयों में परीक्षा हुई। वहीं तमाम विद्यालयों में विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे या लिफाफे खाली पहुंचे। साथ ही अब परीक्षाएं समाप्त होने के बाद छात्र और अभिभावक परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। कोविड के चलते दो साल तक छात्रों को कक्षोन्नति देने के बाद इस सत्र में परीक्षाएं हुई हैं, ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों के शैक्षिक स्तर को भी जानना चाहते हैं। परिणाम 31 मार्च को जारी होगा, परंतु विभाग के अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते अभी तक रिजल्ट कार्ड विद्यालयों तक नहीं पहुंचे हैं, ऐसे में परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों के समक्ष यह समस्या बनी हुई है , कि छात्रों को रिपोर्ट कार्ड कैसे बना कर दिए जाएं।
*इंसैट।* *अप्रैल से नया सत्र प्रारंभ, पर किताबों का नहीं कोई अता- पता*
बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े परिषदीय स्कूलों में अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत हो जाएगी। विडंबना यह है कि नए सत्र में भी बच्चों को पुरानी किताबों से ही पढ़ाई करनी होगी। किताबें न छपने के कारण फिलहाल पुरानी किताबों से ही बच्चों से पढ़ाई करनी होगी। विभाग की ओर से नई किताबें आने पर पुरानी किताबें लेकर बच्चों को नई किताबें देने का निर्देश दिया गया। बीएसए औरैया ने बताया कि अभी तक बजट प्राप्त नही हुआ है जिसके वजह से रिजल्ट कार्ड छप नही पाए है अगर बजट मिलता है तो दो दिन के अंदर रिजल्ट कार्डों को स्कूल भिजवाने का प्रयास किया जाएगा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 मई 26सड़क पर सख्ती: पूर्णिया पुलिस का विशेष वाहन चेकिंग अभियान
मथुरा11मई26*बरसाना क्षेत्र अंतर्गत छाता रोड पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट के संबंध में एसएसपी द्वारा दी गई बाइट*
नई दिल्ली11मई26*नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है।