[3/28, 7:28 PM] Ram Prakash Upaajtak: *नशा को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन*
*औरैया।* नशा एक अभिशाप है समाज कल्याण विभाग औरैया के सहयोग से अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा विकास भवन ककोर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नशा न करने के लिए प्रेरित करने व समाज मे लोगो को नशे से जागरूक करने की शपथ ली गयी। कहा गया कि सभी मिलकर नशा मुक्त भारत बनायेगे। मंच के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया।
समिति सचिव रीना पाण्डेय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्था मुख्य रुप से ग्रामीण समुदाय में गरीब समुदाय के शिक्षा , स्वास्थ्य , पोषण , महिला आजीविका, किसान की दो गुनी आय, नशा उन्मूलन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के मुद्दों पर विगत कई वर्षों से कार्य कर रही है। नशे को दूर भगाने के लिए किसी भी देश का भविष्य और देश की तरक्की समाज की महिलाओ और युवाओं पर पर टिकी होती है। देश की युवा पीढ़ी अगर गलत रास्ते चले जाए तो निश्चित तौर पर उनका जीवन अंधकार में चला जाता है। देश का युवा वर्ग को ज़िन्दगी के हर पहलु को जीने की इच्छा होती है। युवा वर्ग नशे को अपनी शान समझते है। युवा वर्ग शराब, गुटखा, तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट का नशा करते है। उनकी जश्न की पार्टी नशा के बगैर अधूरी है। आजकल युवा वर्ग और कई व्यस्क लोग भी सिगरेट या शराब का सेवन करते हुए नज़र आते है। उन्हें यह समझ नहीं आता की यह उनके लिए आगे चलकर हानिकारक और जानलेवा साबित हो सकती है। युवा वर्ग के लिए नशा एक फैशन बन गया है।
भारत में शराब और सिगरेट के निर्यात की वजह से करोड़ो रुपये मिलते है। लेकिन फिर भी सिगरेट के पैकेट्स पर ” नो स्मोकिंग ” लिखा रहता है। फिर भी लोग नशा करते है । नशे से मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर बुरा असर पड़ता है। कुछ लोग नशा करके घर पर आकर अपनी पत्नी से मार- पीट करते है। कम उम्र में नशा करने से आगे चलकर जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नशे की लत के कारण व्यक्ति अपनी आर्थिक सम्पति लुटा देते है। निम्न स्तर के लोग अक्सर अपने दैनिक काम के पैसे शराब पीने में लगा देते है।
जो लोग नशे की लत में पड़ जाते है, उन्हें लगता है की नशा करके उनके सारे दुखों पर पूर्णविराम लग जायेगा। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी औरैया ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा समाज से दूर करने के लिए महिलाओ की अहम भूमिका है नशा को दूर करने के लिये महिलाये झगड़ा नही प्रेम और सहानुभूति से प्रेरित करे । कार्यक्रम में उपस्थित परियोजना निदेशक हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अगर ब्यक्ति एक दिन 80 रुपये का नशा करता है तो महीने भर में जो पैसे नशे में ब्यय होते है उतने में तो परिवार का दूध और गैस का खर्च हो सकता है इसलिए सभी को मिलकर फिजूल खर्च बचाकर अपने आपको सामाजिक आर्थिक रूप से सम्मानित हो सकते है इस बुराई को दूर कर सकते है। जिला समाज कल्याण अधिकारी औरैया ने कहा कि हम सभी नशे को दूर भगाना है हम सबने यह ठाना है नशे को दूर भगाना है यह प्रयास सभी के एक होकर करने से ही सम्भव है । जिला अर्थ एवम सांख्यकी आधिकारी ने कहा कि समाज से नशे को हटाने के लिए महिलाओ को एक जुट होना पड़ेगा महिलाओ को एक होकर नशे के खिलाफ आवाज उठानी पड़ेगी जब आप सब नशे के विरोध में आवाज उठाएगी तो निश्चित रूप से बदलाव आएगा । इस कार्यक्रम में जनपद स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के सहित जनपद के सभी विकास खण्ड के लगभग 20 गांव के 300 महिलाओ ने प्रतिभाग किया।
[3/28, 8:02 PM] Ram Prakash Upaajtak: *विश्वविद्यालय की परीक्षा में 2 नकलची पकड़े गये*
*औरैया।* जनपद में चल रही विश्वविद्यालय परीक्षा में शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए महाविद्यालय प्रशासन पूरी तौर से तैयार है। सोमवार को दोपहर की पाली में 2 नकलची को दबोचा गया।वही जनपद के अन्य स्थानों पर नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई गई।स्थानी तिलक महाविद्यालय में दोनों पारियों में परीक्षा हुई सुबह की पाली में बीए प्रथम वर्ष फर्स्ट सेमेस्टर फूड, न्यूट्रीशन एंड हाइजीन की परीक्षा हुई। जिस में पंजीकृत 554 परीक्षार्थी में से 174 अनुपस्थित रहे कुल 380 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दोपहर की पाली में तिलक महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष व बीकॉम द्वितीय वर्ष के फर्स्ट सेमेस्टर की फूड, न्यूट्रीशन एंड हाइजीन की परीक्षा हुई। जिसमें 1388 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 152 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोपहर की पाली में प्राचार्य डॉ रवि कुमार ने कमरा नंबर 19 व 20 से एक एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया। दोनों परीक्षार्थियों के पास मोबाइल डिवाइस प्राप्त हुई है। जिसके यूएफएम के तहत खिलाफ की कार्रवाई की गई है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा गेट पर सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा रूम तक जाने की इजाजत दी गई थी। प्राचार्य डॉ रवि कुमार ने बताया इस परीक्षा का अंतिम पेपर था। आज के बाद परीक्षा समाप्त हो गई केंद्राध्यक्ष डॉ राजेश कुमार वर्मा, डॉक्टर सियाराम, डॉक्टर अनुपमा वर्मा, डॉक्टर अधीर गुप्ता, आदि के नेतृत्व में परीक्षाएं कराएंगे।वही जनपद के अन्य महाविद्यालयों में अभी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दूसरी पाली में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण केंद्र पर तैनात पुलिस बल द्वारा नुमाइश मार्ग पूरी तौर से बंद कर दिया गया था जो परीक्षार्थियों के जाने के बाद ही खुल सका।

More Stories
नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें…*
नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*
नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26**इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*