May 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जालौन25मार्च*जुगराजपुरा प्रधानाध्यापक पर बनाया जा रहा समझौता का दबाव, प्रधानाध्यापक को फंसाने की साजिश शुरू*

जालौन25मार्च*जुगराजपुरा प्रधानाध्यापक पर बनाया जा रहा समझौता का दबाव, प्रधानाध्यापक को फंसाने की साजिश शुरू*

जालौन25मार्च*जुगराजपुरा प्रधानाध्यापक पर बनाया जा रहा समझौता का दबाव, प्रधानाध्यापक को फंसाने की साजिश शुरू*

उरई (रेंढर) नदीगांव विकासखंड के ग्राम जुगराजपुरा प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक राधा मोहन की मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में रेंढर थाना पुलिस ने प्रधानाध्यापक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया जिसके बाद से कुछ षड्यंत्रकारी और दबंगों का प्रधानाध्यापक पर समझौता का दबाव बनना शुरू हो गया था सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक रेंढर थाना पुलिस द्वारा प्रधानाध्यापक से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने के एहसान में मोटी रकम तीस हजार रुपए की मांग की गई थी जिसके लिए अध्यापक के पास रेंढर थाने के सिपाही का दसों बार फोन पहुंचा जिसे प्रधानाध्यापक द्वारा मना कर दिया गया था जिससे खुन्नस खाकर रेढर पुलिस के सिपाही ने अध्यापक को लौटकर फंसा देने की भी धमकी दी थी जिसके बाद से प्रधानाध्यापक को फंसा देने की साजिशें शुरू हो गई और दबंग के चहेतों द्वारा तरह-तरह की षड्यंत्रों की रचना की जा रही है जुगराजपुरा के लिए यह कोई नई बात नहीं है अधिकतर जुगराजपुरा में इससे पहले भी कई षड्यंत्र कारियों द्वारा षड्यंत्रों की रचना अन्य लोगों को फंसाने की गई हैं प्रधानाध्यापक के खिलाफ जो साजिश व षड्यंत्र रचे जा रहे हैं वह सिर्फ प्रधानाध्यापक से समझौता करा कर दबंग कमल किशोर को मुकदमे से रिहा किया जा सके और प्रधानाध्यापक से रेंढर पुलिस द्वारा मोटी रकम वसूली जा सके अगर इस तरह के षड्यंत्र में षड्यंत्र कारी सफल होते रहे और प्रशासन सब जानते हुए भी मौन रहा तो निश्चित ही इस तरह से कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग होता रहेगा और लोगों का कानून से भरोसा खत्म हो जाएगा और लोग दबंगों की चमचागिरी शुरू कर देंगे जिससे कि दबंगों से बचा जा सके

Taza Khabar