पंजाब24मार्च*तहसील कम्पलैक्स में पार्किंग बड़ी करने तथा बारिश के पानी निकासी का विशेष प्रबंध किया जायेगा : एसडीएम अमित गुप्ता
अबोहर, 24 मार्च (शर्मा): मंगलवार को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस ललित बत्तरा, सीनियर सैशन फाजिल्का तरसेम मंगला अदालतों का निरीक्षण करने के लिए अबोहर पहुंचे थे। उनके साथ बार एसोसिएशन के प्रधान अमनदीप धारीवाल व लखबीर सिंह सिद्धू ने पार्किंग व बरसाती पानी निकासी की समस्या रखी थी। मौके पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन, उपमंडल अधिकारी अमित गुप्ता और सीवरेज बोर्ड के एक्सईएन को मौके पर बुलाया गया। जस्टिस ललित बत्तरा ने इस समस्या को हल करने के निर्देश जारी किये। एसडीएम अमित गुप्ता ने बताया कि डिपार्टमैंट के साथ मीटिंग की जा चुकी है। जल्द ही पार्किंग बड़ी की जायेगी और बरसाती पानी की निकासी का प्रबंध किया जायेगा। इसके अलावा कोर्ट को जाने वाली सड़क का निर्माण किया जायेगा।
फोटो:3, जज को समस्याएं बताते वकील व जानकारी देते एसडीएम
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*