गोण्डा20मार्च*तेज रफ़्तार बाइक की टक्कर से बालिका गंभीर रूप से घायल
कर्नलगंज, गोण्डा। शनिवार को एक तेज रफ़्तार बाइक की चपेट में आकर एक ग्यारह वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई,जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना क्षेत्र के कर्नलगंज-हुजूरपुर मार्ग स्थित ब्रह्मचारी स्थान के पास की है, जहां शनिवार को निन्दूरा की तरफ से आ रही एक तेज रफ़्तार बाइक की चपेट में आकर छतईपुरवा निवासी विजय शुक्ला की करीब ग्यारह वर्षीय बालिका वैष्णवी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक बच्ची का इलाज श्री भगवान हॉस्पिटल में चल रहा था। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
अयोध्या11मई26*जनता का सेवक,जनता के द्वार”अभियान से गांव-गांव पहुंच रहा समाजवाद का संदेश
सुलतानपुर11मई26* 24 घंटे में 4 बड़ी वारदातें: छात्र ने की आत्महत्या, सड़क हादसों में 2 की मौत*
जयपुर11मई26*देश के सबसे गर्म इलाकों में राजस्थान के 3 शहर, बाड़मेर, फलोदी और जैसलमेर में पारा 46 डिग्री के पार*