*बड़ी खबर*
काठमांडू26अगस्त26*नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप: पुल बह गए, गांव के गांव तबाह- भारत के बिहार में खतरा बढ़ा*
*अब तक 16 की मौत, 105 भारतीयों सहित सैकड़ों लोग लापता: यूपी के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी*
काठमांडू। नेपाल के रसुवा जिले में चीन सीमा से आई अचानक बाढ़ ने भोटेकोशी नदी को उफान पर ला दिया।तिमुरे और स्याफ्रुबेसी में गांव, बाजार, पुल बह गए। *ग्लेशियल लेक फटने की आशंका है. नीचे के जिलों में अलर्ट जारी किया है।* नेपाल में आज सुबह करीब 9 बजे उत्तरी जिला रसुवा में भोटेकोशी नदी अचानक उफान पर आ गई। चीन के तिब्बत क्षेत्र से आने वाले इस अचानक सैलाब ने सीमा के पास बसे तिमुरे और स्याफ्रुबेसी इलाकों को तहस-नहस कर दिया. गांव के गांव बह गए, बाजार तबाह हो गए, पुल टूट गए और सड़कें कट गईं। कहा जा रहा है कि तिब्बत में किसी ग्लेशियल झील के अचानक फटने से यह पानी आया है।

More Stories
अयोध्या26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया26अगस्त26*पूर्णिया में निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
कानपुर नगर26अगस्त26*नगर निगम में टेंडरिंग का खेल! 85% डाउन पर टेंडर मैनेज कराने का आरोप, 6 केस दर्ज