July 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी19मार्च*यूपीआजतक न्यूज़ से आज की खास खबरे

कौशाम्बी19मार्च*यूपीआजतक न्यूज़ से आज की खास खबरे

[3/19, 18:09] +91 94152 56811: *गुटखा खरीदने पर रुपए के लेन देन में दो पक्षों में चले जम कर लाठी डंडे दो घायल*

*कल्यानपुर कौशांबी* थाना कोखराज के चौकी टेडीमोड शहजादपुर के अंतर्गत ग्राम तरसौरा में होली के दिन दुकान से गुटखा खरीदने पर रुपए के लेन देन में दो पक्षों में जम कर चले लाठी डंडे से लालचंद्र पटेल पुत्र पुरुषोत्तम पटेल एवं बूंदी पुत्र सूरजभान पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर चौकी इंचार्ज श्री गौरव त्रिवेदी अपने हमराहियो के साथ मौके पर तुरंत पहुंच कर घायलों को जिला अस्पताल इलाज हेतु भेजे।चौकी इंचार्ज के कुशल नेतृत्व में पूरे दिन क्षेत्र में होली का त्योहार सकुशल संपन्न हुआ तरसौरा में खूनी संघर्ष हो ही गया।

[3/19, 20:38] +91 98397 86493: *त्यौहार पर बधाई देने का पूरे दिन चला सिलसिला*

*कौशांबी* होली के पर्व पर 2 दिनों तक लगातार बधाई देने का सिलसिला चलता रहा बदलते परिवेश में लोगों ने बधाई देने के लिए सोशल मीडिया को माध्यम बनाया है और अपने परिचित शुभचिंतकों रिश्तेदारों इष्ट मित्रों को सोशल मीडिया के माध्यम से 2 दिन पूरे समय बधाई देने का सिलसिला चलता रहा बधाई देने में बच्चे महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं रहे।

[3/19, 20:38] +91 98397 86493: *दोपहर में पुलिस ने बंद करा दिया रंग*

*कौशांबी* उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही वीडियो जारी कर पूरे दिन रंग खेलने का निर्देश दे रहे हो लेकिन जुम्मा की नमाज को लेकर दोपहर 12:30 बजे से ही पुलिस रंग बंद करने के प्रयास में लग गई होली के पहले दिन शुक्रवार की दोपहर में पुलिस की बाइक सड़कों पर दौड़ने लगी और रंग खेलने वालों को घर के अंदर जाने का निर्देश देने लगी पुलिस के खौफ से होली खेलने वाले लोगों को दोपहर में रंग बंद करना पड़ा रंग खेल रहे किसी ने भी पुलिस की बात मानने से इनकार किया तो पुलिस ने गाली गलौज और अभद्रता शुरू कर दिया जिससे पुलिस का खौफ खाकर दोपहर में ही रंग बंद हो गया आखिर कौशांबी के थाना पुलिस और चौकी पुलिस उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश की अवहेलना क्यों कर रही है आखिर थाना पुलिस और चौकी पुलिस की मंशा क्या है यह तमाम सवाल पूरे दिन सड़क और गलियों में चर्चा का विषय बना रहा।

[3/19, 20:38] +91 98397 86493: *रिवाल्वर साफ करते समय चली गोली गार्ड घायल*

*कौशाम्बी* रिवाल्वर साफ करते समय अचानक गोली चल गई है जिससे डायल 112 में तैनात गार्ड घायल हो गया घायल घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटनाक्रम के मुताबिक जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में डायल 112 के PRV 1197 में तैनात गार्ड शैलेश को गोली लगने से हड़कंप मच गया,डायल 112 इनोवा गाड़ी के अंदर दीवान द्वारा सर्विस रिवाल्वर साफ करते समय अचानक गोली चलने से गार्ड शैलेश घायल हो गया,घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

[3/19, 20:38] +91 98397 86493: *8 दिन होती है होली*

*कौशांबी* सराय अकिल कस्बे में होली का पर्व 8 दिन तक लगातार बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास और हुड़दंग के साथ मनाया जाता है होलिका दहन के बाद 8 दिन तक सराय अकिल कस्बे के निवासियों द्वारा रंग खेला जाता है सराय अकिल में 8 दिन रंग खेलने की यह परंपरा सैकड़ों वर्षो से कस्बे में चली आ रही है जिसका लगातार पालन नगरवासी कर रहे हैं।

[3/19, 20:38] +91 98397 86493: *जगह जगह हुआ होलिका दहन*

*कौशांबी* रंगो के पर्व होली के त्यौहार पर गांव गांव मोहल्ले मोहल्ले में होलिका दहन का आयोजन लोगों द्वारा किया गया था गुरुवार की रात्रि में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ होलिका दहन किया गया है इस मौके पर ढोल नगाड़े की धुन पर रात में ही होली के आगमन का जश्न मनाया जाने लगा और लोगो ने नाचते गाते होली के पर्व के आगमन का स्वागत किया।

[3/19, 20:56] +91 99560 44608: *ककोढा गांव में फगुआ गीत गाकर मनाया गया होली मिलन समारोह*

*कोखराज कौशाम्बी* रंगों के पर्व होली के अवसर पर ककोढा गांव में ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ मिलकर होली मिलन समारोह का आयोजन किया होली के मस्ती में लोग झूमे 2 दिनों तक गांव में सुबह से बच्चे महिला पुरुष सभी ने मिलकर होली खेली और जमकर हुड़दंग मचाया इस मौके पर ग्रामीणों को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई होली मिलन समारोह में ग्राम प्रधान के साथ फगुआ गीत गा कर ग्रामीणों ने होली पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया है।

[3/19, 21:22] +91 95549 78900: *चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*

*कौशाम्बी* जनपद लाकडाउन के दृष्टिगत सरकार द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर विभिन्न थानों द्वारा अनावश्यक रूप से बाहर घूमने मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टसिंग का पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई एंव चेकिंग के दौरान दो पहियाव चार पहिया वाहनों को चेक किया गया, जिनमें 120 वाहनों का ई चालान किया गया एव 02 वाहनों का चालान कर 1000 रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया साथ ही बिना मास्क लगाये घूमने एवं सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का उल्लघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 01 व्यक्ति से 100 रुपये जुर्माना वसूला गया

[3/19, 21:23] +91 95549 78900: *दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* थाना कौशाम्बी पुलिस बल द्वारा वाछित अभियुक्त गुरुप्रसाद प्रजापति पुत्र जगमोहन प्रजापति निवासी विजिया बेहन पुरवा मजरा कोसम इनाम थाना कौशाम्बी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

*इसी प्रकार थाना कडाधाम* पुलिस बल द्वारा वाछित अभियुक्त इसरार खान पुत्र स्व0 इकबाल खान निवासी अलीपुरजीता थाना कड़ाधाम को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

[3/19, 21:24] +91 95549 78900: *19 शीशी देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* थाना सराय अकिल पुलिस बल द्वारा अभियुक्त शिवपाल पुत्र दातादीन गुलबहार पुत्र मो० सिद्दीक निवासीगण सराय यूसूफ थाना सराय अकिल के कब्जे से 19 शीशी देशी शराब बरामद कर अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है

[3/19, 21:24] +91 95549 78900: *देशी बम के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* थाना करारी पुलिस बल द्वारा अभियुक्त बबलू पुत्र धुन्नु निवासी रहीमपुर मौलानी थाना करारी के कब्जे से 06 अदद जिंदा देशी बम बरामद कर अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है

 

Taza Khabar