पंजाब19मार्च*10वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को जेल भेजा
आरोपी धर्मिंद्र सिंह की हाईकोर्ट से हुई थी अग्रिम जमानत याचिका खारिज
अबोहर, 19 मार्च (शर्मा): सदर थाना के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई दयाल सिंह व अन्य पार्टी ने दसवीं कक्षा की छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मुख्य आरोपी धर्मिंद्र सिंह पुत्र महिंगा सिंह वासी भंगाला को काबू करने में सफलता हासिल की थी। आज आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी अनुसार गांव भंगाला में दसवीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा के बयानों के आधार पर सदर थाना अबोहर पुलिस ने मुकदमा नं. 1, 1.1.2022 भांदस की धारा 354, 354ए, 456 व 8 पोस्को एक्ट के तहत उसके साथ रात्रि समय छेड़छाड़ करने व अश£ील हरकत करने के आरोप में धर्मिंद्र सिंह पुत्र महिंगा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। थाना सदर के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर ने आरोपी को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी की परंतु आरोपी फरार हो गया था। आरोपी की हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।
फोटो: 5, पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
निजामाबाद तेलंगाना25जून26*B.Tech की पढ़ाई पूरी करने के बाद संजना रेड्डी के सामने एक शानदार करियर था।
नई दिल्ली25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…* 👇