August 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 19 मार्च *पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी*

औरैया 19 मार्च *पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी*

औरैया 19 मार्च *पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी*

*कंचौसी,औरैया।* दिबियापुर थाना व कंचौसी चौकी क्षेत्र ढिकियापुर गांव निवासी सलमान पुत्र फिरोज ने चौकी पुलिस को दिए शिकायती पत्र देकर बताया कि शुक्रवार की शाम 4 बजे गांव के ही नक्की लाल पुत्र रामलाल मेरी दुकान पर आया और आधा लीटर की कोल्ड ड्रिंक मांगी, और पी ली। जब पीड़ित ने कोल्ड ड्रिंक के रुपये मांगे तो नक्की लाल गाली-गलौज पर उतर आया, और बोला मैं एक पार्टी विशेष में बूथ स्तर का कार्यकर्ता हुँ। मै तुमको रुपये नही दूँगा, जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो नक्की लाल मेरी गोलक से दो हजार रुपये निकाल लिए, और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इस संबंध कंचौसी चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र ने बताया तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Taza Khabar