पंजाब17मार्च*बल्लुआना के दुकानदारों ने दुकानों का उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा मांगपत्र
हाईवे को फोर लेन करने के चलते किया जा रहा है भूमि का अधिग्रहण
अबोहर, 17 मार्च (शर्मा): बल्लुआना के दुकानदारों व जमींदारों द्वारा गत दिवस उचित मुआवजे की मांग को लेकर धरना लगाया था। मौके पर एसडीएम अमित गुप्ता अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। इस दौरान बल्लुआना के दुकानदारों व जमींदारों ने एसडीएम को एक मांगपत्र सौंपते हुए उनकी दुकानों व जमीनों का उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर एक मांगपत्र सौंपा था। एसडीएम अमित गुप्ता ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांगों को जल्द ही पंजाब सरकार तक पहुंचाया जायेगा ताकि आपकी उचित मुआवजा मिल सके। गौरतलब है कि श्रीगंगानगर से मलोट हाईवे को फोर लाईन किया जा रहा है जिसके चलते सरकार द्वारा इस बीच आने वाली जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। एसडीएम के आश्वासन के बाद दुकानदारों व जमींदारों ने धरना उठा लिया। इस मौके पर मदन लाल, राम कुमार, निंदर कौर, विनोद, रिछपाल सिंह, अजय कुमार, सुरेश कुमर, निरंजन सिंह, गुरतेज सिंह, बलराज सिंह, खड़क सिंह, गगन आदि मौजूद थे।
फोटो:4, एसडीएम को माँगपत्र सौंपते दुकानदारा व किसान।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
महोबा26जून26*चरखारी की ऐतिहासिक धरोहर ने फिर पहनी शाही शान, ड्योढ़ी महल बना भव्य हेरिटेज होटल
महोबा 26जून26*चरखारी के भैरोगंज और चिन्तेपुरा वार्डों में गहराया पेयजल संकट, ‘हर घर जल’ योजना पर उठे सवाल
सुल्तानपुर26.06.2026*अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाए गये अभियान के अनुपालन में 2 अभियुक्त गिरफ्तार