प्रयागराज17मार्च*घुरपुर पुलिस द्वारा अलग अलग अपराध से जुड़े कुल तीन आरोपी गिरफ्तार किये गये*
घुरपुर प्रयागराज। थाना घुरपुर की पुलिस ने आज अलग आरोप से जुड़े कुल तीन ब्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुशार जिसमे एक ब्यक्ति अ0सं0 139/2019 का वारन्टी है वही शेष दो ब्यक्ति शान्ति भंग के जुर्म में हिरासत में लिए गये है।एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारी निरीक्षको एवं थानाध्यक्षों के साथ मीटिंग कर वारन्टी वांछित अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा क्षेत्र में शान्ति ब्यवस्था बनाये रखने हेतु दिए गये आदेश के अनुपालन में आज गुरुवार को थानाध्यक्ष घुरपुर धीरेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में उनके उप निरीक्षक बीरेंद्र कुमार कास्टेबल रवि शाहनी व अमन कुमार द्वारा वारन्टी अभियुक्त मो0 हासिम उर्फ बबलु पुत्र वाजिद अली निवासी ग्राम सारंगपुर घुरपुर जनपद प्रयागराज सम्बन्धित विशेष सत्र परीक्षण सं0 94/2019सरकार बनाम विनोद कुमार आदि अ0सं0 139/2019 धारा399,401 थाना मऊ चित्रकूट को गिरफ्तार कर वास्ते न्यायालय रवाना किया गया। इसी क्रम जिले के वरिष्ठ अधिकारीयो द्वारा क्षेत्र में शान्ति ब्यवस्था कायम करने हेतु दिए गये आदेश के अनुपालन में आज ही थानाध्यक्ष घुरपुर के कुशल नेतृत्व में दरोगा बीरेंद्र कुमार अपने दल बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी पैसे के लेन देन को लेकर आपस मे गाली गलौज कर रहे राजेन्द्र कुमार ग्राम पालपुर घुरपुर तथा राम कैलाश निवासी ग्राम चाका नैनी को पुलिस हिरासत में लिया गया।आगे इस तरह वे शांति ब्यबस्था में ख़लल ना डाले इस लिए पुलिस ने दोनों को थाने ले आयी जहा सख्त हिदायत देते हुए उनका 151 में चालान कर सम्बन्धित न्यायालय मजिस्ट्रेट करछना के समक्ष पेश किया।दैनिक आशा प्रहरी/अरुण मित्र समाचार पत्र से उमेश चन्द्र द्विवेदी प्रवीण कुमार द्विवेदी एडवोकेट।

More Stories
नई दिल्ली25जून26* PM मोदी से मुलाकात के बाद अमेजन ने खोला खजाना, भारत आएंगे ₹1220000000000, बनाया बड़ा प्लान_*
लखनऊ25जून26*राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अम्बुज वर्मा को गिरफ्तार किया!!
गोण्डा 25जून26*सरकार के दावों को खोखला करते नजर आ रहे गोंडा विद्युत विभाग के अधिकारी*