लखनऊ16मार्च*चीन में कोरोना रिटर्न! 13 शहरों में फुल लॉकडाउन, 5 करोड़ लोग घरों में कैद*
चीन में पिछले तीन दिनों से कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में देश में 5,280 नए मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें 3,507 घरेलू केस हैं. महामारी की वुहान से हुई शुरुआत के बाद से दूसरी बार ये सर्वाधिक मामले हैं. बढ़ते मामलों को देखते हुए चीन के 13 शहरों और काउंटियों में लॉकडाउन लगा दिया गया है. जानकारी के मुताबिक वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट का नया स्वरूप देश में फैल चुका है. कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के कारण करीब 5 करोड़ चीनी नागरिक अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं.
मौजूदा लहर में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित जिलिन प्रांत है. इसके अलावा चीन का तकनीकी हब कहे जाने वाले शेनझेंग प्रांत में भी सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं. शंघाई में दो और शेनझेंग में एक अस्पताल भी 12 मार्च से पहले बन चुके हैं. इसके अलावा कोरोना प्रसार रोकने के लिए बड़े स्तर पर देशभर में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है. जिलिन प्रांत में लोगों ने अब तक छह दौर की जांच पूरी कर ली है. ये तैयारियां बताती हैं कि चीन में करीब एक माह से चौथी लहर फैल चुकी है.

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 फरवरी 26* पूर्णिया में नेशनल टैलेंट हंट के ऑडिशन में उमड़े प्रतिभागी, कांग्रेस में शामिल होने का मौका : चित्रा बाथम
उन्नाव २७ फरवरी २६ * एजुकेशन किट पाकर खिले बच्चों के चेहरे
अयोध्या २७ फरवरी २६ * हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बड़ा हादसा टलाः इनायत नगर थाने के सामने हुई घटना, 4 लोग सुरक्षित।