June 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कासगंज16मार्च* किशोरी के साथ किया दुष्कर्म वजीफा फार्म भरने के बहाने बुलाया युवक ने

कासगंज16मार्च* किशोरी के साथ किया दुष्कर्म वजीफा फार्म भरने के बहाने बुलाया युवक ने

कासगंज16मार्च* किशोरी के साथ किया दुष्कर्म वजीफा फार्म भरने के बहाने बुलाया युवक ने

कासगंज। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए सरकार की ओर से वजीफा दिया जाता है जिससे वो अपनी पढ़ाई को जारी रख सके लेकिन कुछ लोगों ने सरकार की इस योजना का फायदा अपने गंदे इरादों को पूरा करने के लिए किया। सोरों क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने वजीफा का फॉर्म भरवाने व वजीफा दिलवाने का लालच देकर उसे होटल में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले में किशोरी की मां ने गांव के ही दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सोरों क्षेत्र के एक गांव से पांच मार्च को हीरालाल व उसके एक अन्य साथी ने एक किशोरी को वजीफा दिलाने का लालच दिया। उसे आवेदन कराने के लिए बाइक पर बैठाकर नगर क्षेत्र में ले गए। किशोरी की मां का आरोप है कि वहां एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। किशोरी जब देर शाम घर पहुंची तो उसने घटना की पूरी जानकारी अपने परिजन को दी।
किशोरी की मां ने मामले की शिकायत आरोपी युवकों के घर पर की, जहां उसको गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और वहां से भगा दिया। इसके बाद पीड़ित महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सोरों में तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी को बहका कर अगवा करने, दुष्कर्म किए जाने और पॉस्को एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र भारद्वाज ने बताया कि पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिशें दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Taza Khabar