गोंडा 13 मार्च *ससुराली जनों की प्रताड़ना से तंग माँ-बेटी के आत्महत्या मामले में मुकदमा दर्ज
कर्नलगंज, गोण्डा । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों अपनी मासूम बच्ची को लेकर नदी में कूदकर जान देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। मामला कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुण्डेरवा से जुड़ा है। जिसमें अवलाद हुसैन पुत्र जान मोहम्मद निवासी ग्राम लिलोई खुर्द थाना उमरी बेगमगंज गोण्डा द्वारा कर्नलगंज कोतवाली में तहरीर देकर मु०अ०सं० 62/22 धारा 498 ए /306 आईपीस के तहत मामला दर्ज कराया गया है। मामले में पीड़ित द्वारा कर्नलगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत मुण्डेरवा गांव निवासी मुनव्वर, रज्जब, छोटकऊ, कल्लू पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुये उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पीड़ित की शिकायत के अनुसार उसकी पुत्री को दामाद मुनव्वर व उसके घर वाले प्रताड़ित करते थे, जिससे तंग आकर उसकी पुत्री ने अपने डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ घर के पास नदी में कूद कर आत्महत्या कर लिया। मामले में कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है,जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-11 का भव्य शुभारंभ आज, पूर्णिया में जुटेंगे खेल प्रेमी /संजीव मिश्रा
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*नगर निगम सभागार में सशक्त स्थायी समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्णय
भागलपुर25नवंबर2026* ब्रह्मलीन श्री शांति बाबा की 56वीं पुण्यतिथि आज, श्रद्धा और आध्यात्मिक स्मरण का विशेष अवसर