कौशाम्बी11मार्च*चोरों ने दीवार फांद पार किया लाखों का गहना*
*कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र में बीती रात बेखौफ चोरों ने दिया घटना को अंजाम*
*अझुवा कौशाम्बी* कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र के कंथुवा गांव में मनबढ़ चोरों ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया है।शातिर चोरों ने घर के ऊपरी हिस्से में बने कमरों का ताला तोड़कर आलमारी से सोने चांदी के जेवरात व नगदी पार कर दिया है। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत कड़ा धाम कोतवाली पुलिस से करते हुए कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र के कंथुवा गांव के मजरा मुराइन का पूरा निवासी अनीश अहमद पुत्र बक़रीदी के घर मे शातिर चोरों ने बीती रात लाखों का सामान पार कर दिया।सुबह जब तकरीबन साढ़े 6 बजे अनीश की नींद खुली तो उसने देखा कि उसके छत के दोनों कमरों के दरवाजे खुले हुए है वहीं जब उसने कमरें के अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए।कमरों में रखी आलमारियां खुली हुई थी और सारा सामान बिखरा हुआ था।भुक्तभोगी की माने तो शातिर चोरों ने आलमारी से लाखों के कीमत के गहने व नगदी पार कर दिया।जिसमें करीब 25 तोला सोने के जेवरात,एक किलो चांदी के जेवरात सहित हज़ारों की नगदी पार कर दिया है।पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

More Stories
मथुरा 10 मई 26*थाना मांट पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 10 मई 26* साइबर ठगी के अभियोग में वांछित व 25000/- रूपया का इनामीया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
रोहतास10मई26*डीआरएम के निर्देश पर डीडीयू मंडल में रेलकर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण की सतत पहल