औरैया 11 मार्च *ऑटो-मारुति वैन की टक्कर में युवती व ऑटो चालक गंभीर घायल*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के औरैया दिबियापुर मार्ग स्थित ग्राम तुर्कीपुर के सामने शुक्रवार की शाम ऑटो व मारुति वैन में आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ऑटो सवार युवती एवं ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को 100 शैय्या युक्त जिला अस्पताल चिचौली में भर्ती कराया गया। इसके बाद घायल ऑटो चालक को औरैया 50 शैय्या युक्त संयुक्त जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद मिनी पीजीआई सैफई इटावा रेफर कर दिया। युवक की हालत अधिक गंभीर बनी हुई थी। ऑटो चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे औरैया से दिबियापुर की तरफ एक ऑटो सवारियां लेकर तेज गति से जा रहा था। इसी बीच दिबियापुर से तेज गति से एक मैजिक आ रही थी। जैसे ही दोनों गांव तुर्कीपुर के सामने पहुंची ही थीं। कि तभी दोनों के बीच आमने-सामने भिडंत हो गई। जिससे ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे ऑटो में बैठी युवती गांव दौलतपुर निवासी अंजू (18) पुत्री धन सिंह के अलावा एक युवक को ग्रामीणों ने 100 शैय्या युक्त जिला अस्पताल भेज दिया। इसी बीच लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मरणासन्न हालत में ऑटो चालक को 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल औरैया भेजा गया है। जहां डॉक्टरों ने लहूलुहान बेहोशी की हालत में ऑटो के अज्ञात चालक को सैफई रेफर कर दिया। टक्कर के बाद मैजिक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात घायल की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

More Stories
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एयरपोर्ट मार्ग में उखाड़े गए हैंडपंपों को स्थापित करने के लिए दी गई करोड़ों की धनराशि गबन कर गए अफसर*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एसपी के नेतृत्व में बलवा ड्रिल अभ्यास, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस लाइन में कराई गई हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल*