औरैया08मार्च*बराबरी का हक मिलना चाहिए महिलाओं को-रचना सिंह
याकूबपुर*अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कन्या इण्टर कालेज याकूबपुर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव व महान शिक्षाविद श्रीमती रचना सिंह ने कहा कि नारी को भले ही देवी का दर्जा न दीजिये लेकिन उसे दासी भी मत बनाइये उसे समता समानता का अधिकार दीजिये आज नारी हर क्षेत्र में सहभागिता कर रही है लेकिन फिर भी उसे उचित सम्मान नही मिल रहा है उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की छात्राएं छात्रों से कही ज्यादा शिक्षित है और सभी लोग अपना लक्ष्य जरूर प्राप्त करे और अपने माता पिता के साथ साथ विद्यालय का भी नाम रोशन करें इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया गया व मुख्य अतिथि का प्रधानाचार्या व पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीलम राजपूत व अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि राजपूत ने माल्यार्पण किया व रानी अवन्ति बाई नारी शक्ति सम्मान 2022 से सम्मानित किया इस अवसर पर विवेक कुमार,जितेंद्र कुमार,कु द्रक्षा,कु खुशबू, राजेश कुमार,राम प्रकाश,भारत सिंह,परसुराम,सतेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 13 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस की पहल, बैंकों की सुरक्षा में सुधार के लिए निरीक्षण अभियान का आगाज़
लखीमपुर13 फ़रवरी २६ * शहर का सबसे व्यस्त मार्ग राजापुर इन दिनों जाम के झाम की वजह से बुरी तरह त्रस्त है
बाराबंकी १३ फरवरी २६ * सफदरगंज क्षेत्र में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को लखनऊ एसटीएफ ने शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया