लखनऊ08मार्च*बंगाल की तरह क्या यूपी मे एग्जिट पोल्स फेल होगा????
बंगाल में एग्जिट पोल्स के साथ हो गया खेला, कोई चैनल नहीं लगा पाया सटीक अनुमान
चुनावों में ऑपिनियन पोल से माहौल मापने और बनाने वाले समाचार चैनलों और सर्वेक्षण एजेंसियों को पश्चिम बंगाल के वोटरों ने बुरी तरह छका दिया है। बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की टीएमसी और बीजेपी की सीटों पर तमाम समाचार चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल फेल हो गए हैं। एग्जिट पोल में आज तक, इंडिया टीवी और रिपब्लिक टीवी के साथ-साथ सर्वेक्षण एजेंसी जन की बात ने बीजेपी को टीएमसी से ज्यादा सीटें दिखाई थी। आजतक, इंडिया टीवी और जन की बात के सर्वे में बीजेपी सरकार बनती दिख रही थी। अब जब मतगणना के रुझान नतीजों में बदलने लगे हैं तो ऐसा दिख रहा है कि बीजेपी 100 सीट के अंदर सिमट रही है और ममता बनर्जी की टीएमसी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। एग्जिट पोल में जिन चैनलों और एजेंसियों ने टीएमसी की जीत का अनुमान लगाया था वो भी गलत साबित हुए हैं क्योंकि किसी ने भी ममता की पार्टी को 170 से ज्यादा सीट नहीं दी थी, जबकि रुझान में टीएमसी 200 से ऊपर सीट पर आगे है। बंगाल की तरह यूपी मे भी एग्जिट पोल्स फेल होगा ये गोदी मीडिया द्वारा एग्जिट पोल की सारी कवायद मतगणना को प्रभावित करने के लिये की जा रही है।
पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा के भी चुनाव में ऐक्जिट पोल बूरी तरह से फेल हो जायेगा पश्चिम बंगाल की तरह तब लोगों की आंखें खूल जायेगी।
यूपी में बहुमत की सरकार नहीं बल्कि त्रिशंकु विधानसभा की संभावनाएं बनी हुई है।
यूपी का ऐक्जिट पोल इस तरह होने की संभावना है।
भाजपा गठबंधन 155=180
सपा गठबंधन 165=175
कांग्रेस 40=50
बसपा 40=45
अन्य 3
टोटल 403
पश्चिम बंगाल की तरह झूठा साबित होगा यूपी का ऐक्जिट पोल तब मीडिया के ऐक्जिट पोल से खुल जायेगी आंखें।

More Stories
लखनऊ16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या16जून26*राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया मामला: 1250 बहुमूल्य श्रीराम शिलाएं गायब होने का दावा किया गया है*
लखनऊ16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*