[3/7, 6:15 PM] Ram Prakash Upaajtak: *बड़ौदा बैंक शाखा बिधूना में दलाल सक्रिय उपभोक्ता परेशान*
*बैंक में स्थानीय प्राइवेट कर्मी दलालों के माध्यम से ग्राहकों का करा रहे शोषण*
*बिधूना,औरैया।* बिधूना की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में इन दिनों दलालों का भारी बोलबाला है बिना दलालों के इस बैंक में कोई भी काम हो पाना मुश्किल हो रहा है वही बैंक में लगे कि स्थानीय प्राइवेट कर्मी भी दलालों के माध्यम से ही शोषण को अंजाम दे रहे हैं, और इसी का परिणाम है कि बैंक शाखा में बैंक कर्मियों के साथ अक्सर दलाल ही कुर्सियों पर जमे नजर आते हैं। बिधूना तहसील मुख्यालय पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में इन दिनों दलालों का भारी बोलबाला है हालत यह है कि बैंक शाखा में अधिकांशतः दलाल ही ज्यादातर बैंक कर्मियों के अगल-बगल कुर्सियों पर बैठे नजर आते हैं। इस बैंक शाखा में अधिकारियों की सांठगांठ से लगे स्थानीय प्राइवेट कर्मी भी आम उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ उनके बैंक संबंधी कामकाज में भारी हीला हवाली कर परेशान करते हैं जबकि उनके चहेते लोगों के बैंकों के अंदर पहुंचते ही लाइनों में खड़े लोगों को नजरअंदाज कर उनके बैंक से संबंधित काम आनन फानन निपटा दिए जाते हैं। बैंक शाखा की स्थिति यह है कि बिना दलालों के कोई काम होना बहुत टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। पहले ग्रामीण बैंक पूर्वांचल बैंक और अब बैंक ऑफ बड़ौदा के नाम से बनी इस बैंक शाखा में न तो लोगों की बैंक ऑफ बड़ौदा से संबंधित नई पासबुकें में बन पा रही है और न ही पासबुक में प्रिंट हो रही है। उपभोक्ताओं को प्रिंटर खराब होने का झांसा देकर वापस लौटा दिया जाता है जिससे लोग बैंक के नए आईएफएससी कोड वगैरह न मिल पाने से डिजिटल लेन देन करने के लिए परेशान हो रहे हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर शाखा प्रबंधक अशोक कुमार ने बैंक में दलालों का किसी भी कीमत पर प्रवेश न करने देने व दलालों के सक्रिय होने की जानकारी कर कार्रवाई का आश्वासन है दिया।
[3/7, 6:15 PM] Ram Prakash Upaajtak: *भाई को ढूंढने निकली महिला ने दो लोगों पर मढा छेड़छाड़ का आरोप*
*बिधूना,औरैया।* अपने छोटे भाई को ढूंढने निकली महिला को दो लोगों ने अपनी बाइक पर बैठाकर रास्ते में छेड़छाड़ की। आरोपियों के चंगुल से बचकर निकली महिला ने छेड़छाड़ करने वालों की पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद इटावा के भरथना कस्बे के मोहल्ला महावीर नगर निवासी किराए पर रह रही महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वह अपने लगभग 10 वर्षीय छोटे भाई को ढूंढने के लिए अपने नन्हे मुन्ने बच्चे को गोद में लेकर निकली थी तभी उसके ही पड़ोसी फूल व्यवसायी राजीव व श्यामू ने उसके भाई को ढुंढवाने की बात कह कर उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और बिधूना की तरफ निकल पड़े और जब उसने भरथना से बाहर ले जाने की बात कही तो उपरोक्त दोनों उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि कुदरकोट में किसी बहाने से वह बाइक से उतर गई और लोगों से बचाने की गुहार लगाई जिसपर लोगों ने कुदरकोट पुलिस चौकी को सूचना दी। जानकारी पर पहुंचे चौकी प्रभारी मुनीश कुमार ने आनन फानन दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह महिला के साथ उसके भाई को ढूंढ रहे थे महिला की छेड़छाड़ के आरोप बेबुनियाद हैं। इस संबंध में कोतवाल शशिभूषण मिश्रा ने बताया है कि पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई है।
[3/7, 6:19 PM] Ram Prakash Upaajtak: *युक्रेन से लौटे छात्र से डीएम ने की मुलाकात, जाना हाल चाल*
*औरैया, 05 मार्च, 2022* यूक्रेन से लौट कर आए छात्र दिव्यांशू शेखर पुत्र हरीश कुमार त्रिपाठी से शनिवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने मुलाकात करते हुए कुशलक्षेम जाना। डीएम ने तिलक नगर स्थित छात्र के घर पहुंचे और उसके माता-पिता से भी बातचीत की। दिव्यांशु शेखर ने बताया कि वह एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गए थे परंतु रूस और यूक्रेन के मध्य युद्ध शुरू हो जाने के कारण वो 27 फरवरी को लौट कर अपने घर आ गए थे। जिलाधिकारी ने बताया कि औरैया के 12 छात्र-छात्राएं संकटग्रस्त यूक्रेन में फंसे थे जोकि अब सभी छात्र सकुशल अपने घर वापस आ चुके है। इस दौरान एसडीएम औरैया मनोज कुमार सिंह व तहसीलदार मौजूद रहें।

More Stories
भागलपुर 22 अप्रैल 26**सौर मेला का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन*
लखनऊ २२ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या २२ अप्रैल २६ * शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, विरोध पर बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल