औरैया 06 मार्च *थाना दिबियापुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को किया गिरफ्तार*
*मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह के 04 सदस्यों को गिरफ्तार कर कब्जे से 08 चोरी की मोटर साइकिल व नाजायज तमंचे के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की*
*औरैया।* पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्रनाथ यादव के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी दिबियापुर श्री विकास राय नेतृत्व में दिबियापुर पुलिस टीम ने गस्त चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की मोटर साइकिल चोरी करने वाले अपराधियों के गिरोह के सदस्य चोरी की दो मोटरसाइकिल बेचने के लिए चंद्रमणी महाविद्यालय के पीछे खाली पड़े मैदान में लेकर खड़े हैं। जिन्हे खरीदने वाले भी सौदा करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। यदि जल्दी की जाए तो चोरों के गिरोह को मय चोरी की मोटर साइकिल के साथ पकड़ा जा सकता है। मुखबिर की इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी कर एकबारगी दविश देते हुए 04 सदस्यों को मय चोरी की मोटरसाइकिल व नाजायज तमंचे के साथ गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया, तथा गिरोह के 02 सदस्य मौके से भागने में सफल रहें। गिरफ्तार अभियुक्तगण राजा उर्फ आदिल पुत्र अतहर निवासी मो0 जुवेरी थाना फफूंद जनपद औरैया, अंकुल यादव पुत्र सन्तराम यादव निवासी पत्तापुर थाना किशनी जनपद मैनपुरी, हृदेश कुमार पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम ब्रम्हपुर नगरिया थाना सौरिख जनपद कन्नौज, विवेक यादव पुत्र औसान सिंह निवासी पुर्वा मदा थाना दिबियापुर जनपद औरैया के विरूद्ध प्राप्त चोरी के मोटर साइकिल के सम्बन्ध में विभिन्न धाराओ के अलावा प्राप्त तमंचे के सम्बन्ध में आयुध अधिनियम की धारा के तहत राजा उर्फ आदिल पुत्र अतहर के विरूद्ध पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी। फरार अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास जारी है।
*पूछताछ का विवरण-* पुलिस टीम द्वारा दोनों मोटर साइकिल के विषय में पूछताछ की गयी तो राजा द्वारा बताया गया कि हीरो सुपर स्प्लेंन्डर रंग लाल काला को अंकुल यादव मुझे बेचने के लिए लाया है। और हीरो स्प्लेंन्डर प्लस रंग काला नं0 UP 79 D 4053 अंकित है, उसे विवेक यादव मुझे बेचने के लिए लाया है। मैं अंकुल यादव, विवेक यादव व इनके 02 फरार साथी आशू यादव पुत्र शीशुपाल यादव निवासी नगला धौकल थाना बिधूना जनपद औरैया और अन्जुल पुत्र रामवीर निवासी नगला धौकल थाना बिधूना जनपद औरैया मेरे पास चोरी की गई मोटरसाइकिल बेचने के लिए लाते हैं। जिन्हें मैं खरीद कर फफूंद में स्थित अपनी दुकान में ले जाकर चेसिस नम्बर इंजन नं0 घिसकर बेच देता हूं। पुलिस टीम मय गिरफ्तार अभियुक्तगणों को लेकर मारुति ऑटो सर्विस पाता रोड फफूंद गैरेज पहुँचे तो अभियुक्त राजा द्वारा गैरिज को खुलवाकर गैरिज के अंन्दर अवलोकन किया गया जहां पर चोरी की छः अन्य मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिन्हे पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
राजा उर्फ आदिल पुत्र अतहर निवासी मो0 जुवेरी थाना फफूंद जनपद औरैया,
अंकुल यादव पुत्र सन्तराम यादव निवासी पत्तापुर थाना किशनी जनपद मैनपुरी,
हृदेश कुमार पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम ब्रम्हपुर नगरिया थाना सौरिख जनपद कन्नौज,
विवेक यादव पुत्र औसान निवासी पुर्वा मदा थाना दिबियापुर जनपद
*बरामदगी-*
1. नंबर UP 78 BK 1644 कावासाकी बक्सर रंग लाल चेसिस नंबर DFFBHK18928 इंजन न0 अपठनीय बजाज डिस्कवर 150 रंग लाल काला
2. रजिस्ट्रेशन नंबर UP30P9179 चेसिस नंबर MD2DSJZZZTPH61951 इंजन नं0 JZUBTH21447
3. मोटरसाइकिल हीरो होंन्डा पैशन प्रो चेसिस नंबर MUZHA1016EHA5886
4. हीरो होंन्डा स्प्लेंन्डर प्लस रंग काला चेसिस नंबर MBLHA10CGGHF2317 , 5. मोटरसाइकिल हीरो होंन्डा स्प्लेंन्डर प्लस रंग काला चेसिस नंबर घिसा हुआ इंजन नंबर HA10ERGHM85079
6. मोटरसाइकिल हीरो होंन्डा CD डीलक्स चेसिस नंबर 05L29F17277 इंजन नं0 05L29E08293
7.हीरो होंन्डा स्प्लेंन्डर प्लस रंग काला जिस पर UP 79 D 4053 अंकित है के चेसिस नंबर व इंजन नंबर घिसे हुए हैं।
8. हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर रंग लाल काला चेसिस नंबर MBLJAOSE9E06425 इंजन नं0 JAOSECE9E05986
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना दिबियापुर-*
उ0नि0 नीरज कुमार यादव, हे0का0 अवधेश सिंह यादव
हे0का0 नरेन्द्र कुमार यादव, का0 सन्दीप चाहर, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 अजय कुमार शामिल रहे।

More Stories
मथुरा 10 मई 26*थाना मांट पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 10 मई 26* साइबर ठगी के अभियोग में वांछित व 25000/- रूपया का इनामीया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
रोहतास10मई26*डीआरएम के निर्देश पर डीडीयू मंडल में रेलकर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण की सतत पहल